राजस्थान-उदयपुर में लेपर्ड के हमले में नाबालिग की मौत

उदयपुर.

राजस्थान में लेपर्ड के हमलों में इंसानी मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। 10 दिन पहले ही लेपर्ड ने एक महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। अब उदयपुर के उंडीथल गांव में बकरियां चराने गई एक नाबालिग लड़की की भी लेपर्ड ने जान ले ली। लेपर्ड लड़की को घसीटते हुए जंगल में चार किमी अंदर ले गया और उसका हाथ चबा गया।

नाबालिग के मुंह, पीठ और छाती को भी लेपर्ड ने बुरी तरह नोंच डाला। लड़का का शव घने जंगल में करीब 4 किलोमीटर अंदर मिला है। मामला गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव में गुरुवार सुबह का है। बुधवार से ही लड़की की तलाश की जा रही थी। गोगुंदा थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत ने बताया कि बुधवार दोपहर 12.30 बजे कमला (16) पुत्री अंबालाल कपाया उंडीथल गांव के जंगल में बकरियां चराने गई थी। देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से देर रात तक बच्ची को तलाशने की कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया। सुबह परिजन और ग्रामीण जंगल की तरफ तलाश करने पहुंचे तो घटना का पता लगा। नाथावत ने बताया कि शव मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इधर ग्रामीणों ने घटना के बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। जंगल में 4 किमी अंदर शव मिलने के कारण यहां एम्बुलेंस या कोई वाहन नहीं जा सकता, ऐसे में पैदल ही शव को बाहर लाया गया। लड़की के पिता अंबालाल कपाया खेती व मजदूरी करते हैं, कमला उनकी सबसे छोटी बेटी थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति