ऑनलाईन जुआ के मामले में खाता उपलब्ध कराने वाले 10 आरोपियों को भेजा जेल

कांकेर

ऑनलाईन जुआ के मामले में खाता उपलब्ध कराने वाले 10 आरोपियों को थाना से जमानत पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन न्यायालय पखांजूर के द्वारा थाना से जमानत पर रिहा 10 आरोपियों में शिवम विश्वास पिता प्रदीप विश्वास, धनंजय सरकार पिता सरल सरकार, असीत विश्वास पिता निरपेन्द्र विश्वास, रोहित वैद्य पिता सुष्मय वैदय, आकाश दास पिता सुकुमार दास, प्रकाश मण्डल पिता जोगेन्द्र मण्डल, प्रणव बोस पिता मिन्दु रंजन बोस, सूरज मण्डल पिता चित्त मंडल, अमित भवाल पिता स्व0 अशोक भवाल व गणेश सरदार पिता विकास सरदार का जेल वांरट जारी किये जाने से आरोपियो को जिला जेल कांकेर दाखिला हेतु भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाईन जुआ के लिए खाता उपलब्ध कराने वाले परलकोट क्षेत्र के 10 आरोपीयो को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पूर्व में पखांजूर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर अपराध जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया था। मामले में विवेचना के बाद धारा 7 छग. जुआ अधिनियम जोडा गया बाद मामले के अन्य आरोपी टी आशीष रेड्डी एंव विक्रम नेताम को अजमानतीय धारा का अपराध पाये जाने से जेल दाखिला किया गया है।

मामले में फरार अरशद हुसैन निवासी रायपुर, विकास अग्रवाल निवासी कोहका भिलाई, विकास विश्वकर्मा निवासी खुसीर्पार भिलाई, बाबु निवासी भिलाई फरार होने से आज आरोपीयो के विरूद्ध अभियोग पत्र पेश किये जाने पर न्यायालय द्वारा मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पूर्व में जमानत पर रिहा 10 आरोपियो को जेल वांरट जारी किये जाने से आरोपीयो को जिला जेल कांकेर दाखिला हेतु भेजा गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति