20 सितम्बर शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आज आप कर्ज चुकाने में सक्षम हो सकते हैं। सीनियर्स आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। कुछ लोगों का शादी-ब्याह तय हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आपको उपहार के रूप में संपत्ति मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ वेकेशन में अच्छा समय बिताने की संभावना है। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। वित्त, सेहत आपके पक्ष में रहने वाली है।

मिथुन राशि- आज धन का संचय आपकी प्रमुख समस्या रह सकती है। आपको एनर्जी को बचाकर रखना चाहिए। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कुटुंबों में वृद्धि हो सकती है। फिलहाल निवेश से बचें, वरना आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं।

कर्क राशि- आज का दिन आपको आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है। व्यापारी व ट्रेडर्स अच्छा मुनाफा कमाने में सफल हो सकते हैं। आप जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे, जैसे वह व्यक्तिगत हो या प्रोफेशनल। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य व जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर नजर रखना जरूरी है।

सिंह राशि- आज नए काम की शुरुआत करने में सफल हो सकते हैं। कुछ लोग अपना बैंक लोन चुकाने में सफलता हासिल करेंगे। ऑफिस में वाद-विवाद से दूरी बनाएं, वरना आपकी मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। कुछ छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल हो सकती है।

कन्या राशि- आज परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। आप एक अच्छे श्रोता बनें। ऑफिस में आपको अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। सीनियर्स प्रभावित होकर आपको नई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि खर्च पर कंट्रोल रखना जरूरी है।

तुला राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना चोट-चपेट लग सकती है। रुपए-पैसों से जुड़े मामलों में अंजान लोगों पर भरोसा न करें। आज आप भाई-बहन की आर्थिक रूप से मदद के लिए आगे आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि- आज आपको अप्रत्याशित सोर्स से धन लाभ हो सकता है। कोई बड़ी मेडिकल परेशानी आपको तंग नहीं करेंगी। आज आपको परिवार में अपना पक्ष रखने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में टीम मीटिंग में अपने आइडियाज शेयर करने से न झिझकें। आज आपको निवेश के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं लेकिन फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लेना अच्छा रहेगा।

धनु राशि- अगर आप निवेश करने की इच्छा रखते हैं, तो सबसे पहले अच्छी तरह से रिसर्च करना जरूरी है। आज कुछ लोगों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की संभावना है।

मकर राशि- आज आप पर्याप्त मात्रा में धन संचय करने में सफल रहेंगे। हालांकि आज ज्यादा परिश्रम करने से बचें। ऑफिस में अपने टास्क पूरे करने के लिए आपको अतिरिक्त घंटे काम करने पड़ सकते हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे।

कुंभ राशि- आज किसी बड़े बुजुर्ग की कीमती सलाह आपको धन कमाने में लाभ पहुंचा सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। परिवार के किसी छोटे सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में आपको अपनी लीडरशिप स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि- आज पैसों से जुड़ी समस्या नहीं आएगी। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए आज के दिन का चुनाव कर सकते हैं। यात्रा के दौरान वाद-विवाद से बचें। आर्थिक रूप से अच्छे रहेंगे लेकिन किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। बहुत ज्यादा किसी बात को सोचने से बचें।

admin

Related Posts

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति