समाजसेवा, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. विजय महाडिक का विशेष योगदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि डॉ. विजय महाडिक की जीवन यात्रा हमारे लिए प्रेरणादायी है। उनका व्यक्तित्व हमेशा प्रोत्साहित और प्रेरित करने वाला रहा है। समाजसेवा, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. विजय महाडिक का विशेष योगदान है। उन्होंने पूर्ण समर्पण, निष्ठा के भाव से अपने कार्य को करते हुए आरडी गार्डी मेडीकल कॉलेज के माध्यम से उज्जैन का गौरव बढाया। उनके कार्य का प्रतिफल नजर भी आता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज इन्दौर एयरपोर्ट परिसर से वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से उज्जैन में आयोजित डॉ. विजय महाडिक अमृत महोत्सव समारोह को वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। निजी मेडीकल कॉलेज के बावजूद आरडी गार्डी मेडीकल कॉलेज देश-दुनिया में एक अलग पहचान बनाने में सफल रहा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. महाडिक को 75वें जन्म-दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शतायु होने की कामना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर हमारे लिए गर्व और उत्साह प्रदान करने वाला है। डॉ. महाडिक का जीवन कई अर्थों में चिकित्सा सेवा, शैक्षणिक संस्था के विकास, सीमित संसाधनों के बीच बेहतर प्रबंधन करने वाला रहा है। यह संस्था चुनौतियों के दौर सहित कोविड जैसी महामारी तथा चिकित्सा सेवा के माध्यम से सशक्त रूप से स्थापित हुई और आरडी गार्डी मेडीकल कॉलेज के माध्यम से उज्जैन का मान बढ़ाया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति