कलेक्टर ने सिलपरा – बेला सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण आगामी एक वर्ष में पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करने के दिये निर्देश

  रीवा
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सिलपरा से बेला तक बनाई जा रही 13.1 किमी. सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। 225 करोड़ रूपये की लागत से बनाई जाने वाली इस सड़क के बन जाने से रीवा शहर के चारों ओर रिंग रोड का निर्माण हो जायेगा और शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा तथा यातायात के दबाव से मुक्ति मिलेगी।
    कलेक्टर ने निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि आगामी एक वर्ष में पूर्ण गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण का कार्य पूरा करें। कलेक्टर ने सिलपरा में बनाये जा रहे अण्डरपास तथा आरओबी निर्माण में आ रहे व्यवधान को निराकृत करने के निर्देश एसडीएम हुजूर को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि का सीमांकन कराकर निर्माण कार्य के लिये एनएचएआई को अधिपत्य दिलायें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सिलपरा में अण्डरपास, पड़ोखर में आरओबी सहित बांसी में बनाये जा रहे सेतु निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
    इस दौरान टीम लीडर एन.एच.ए.आई. ए.के. सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में दो ब्रिाज, एक छोटा ब्रिाज, जीएसबी तथा हाइवे कोरेटर का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही कैनाल ब्रिाज व अन्य छोटी-पुलियों का कार्य भी किया जा रहा है। इस कार्य को पूरा करने की समय सीमा मार्च 2026 नियत है परन्तु दो शिफ्ट में कार्य को तेजी से कराते हुए अक्टूबर 2025 तक पूरा करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हुजूर वैशाली जैन तथा एनएचएआई के अधिकारी व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति