जल भराव से प्रभावित बस्तियों की व्यवस्थायें युद्ध स्तर पर दुरुस्त करने के ऊर्जा मंत्री तोमर ने दिए निर्देश

भोपाल

उप नगर ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों में अति वर्षा के कारण निर्मित हुई जलभराव की स्थिति अब नियंत्रण में है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सभी बस्तियों से जल निकासी व जन सुविधाओं की बहाली पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं। उन्होंने बुधवार की रात नौमेहला के राहत शिविर में स्थानीय निवासियों के साथ गुजारी। इसके बाद गुरुवार को सुबह होते ही विभिन्न बस्तियों में पहुँचकर बिजली, पानी, सड़क, सफाई और सीवर व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को बुनियादी सुविधाओं को पुख्ता करने और विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को सभी बस्तियों की विद्युत आपूर्ति को तेजी से सुचारू करने के निर्देश दिए।

गुरुवार की सुबह ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सभी शिविरार्थियों को अपने हाथों से चाय-नाश्ता कराया। साथ ही शिविरार्थियों से संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि बारिश थमने के बाद आम जनजीवन सामान्य हो रहा है और प्रशासन आवश्यक राहत कार्यों में निरंतर जुटा हुआ है।

तोमर ने गुरुवार सुबह ग्वालियर उप नगर के आरपी कॉलोनी, दुर्गापुरी व अशोक विहार से भ्रमण की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने दुर्गापुरी में सुरक्षा की दृष्टि से बिजली की हाईटेंशन लाइन में कवर्ड कन्डेक्टर लगाने के निर्देश कार्यपालन यंत्री श्रीनिवास यादव को दिए। साथ ही अशोक विहार के पार्क का सौन्दर्यीकरण कराकर सुन्दर एवं आकर्षक बनाने की बात कही।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड 7 में स्थित शर्मा फार्म हाउस क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सड़क की ऊबड़-खाबड़ दशा देखकर नाराजगी जताई और अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिंह सिकरवार तथा कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि बारिश के बाद शर्मा फार्म हाउस से खडगेश्वर तक नवीन सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा भी साफ किया

ऊर्जा मंत्री ने राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत डीआरपी लाइन बहोड़ापुर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर सड़क से कचरा साफ किया। इसके बाद पीएमशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक भोजन किया। ऊर्जा मंत्री ने वार्ड 3 स्थित तोता चौक घोसी पुरा, विवेक बिहार, न्यू विवेक बिहार, घोसीपुरा व रहमत नगर में सड़क, बिजली, पानी और सीवर व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिवर्षा से प्रभावित बस्तियों की व्यवस्थाओं में युद्ध स्तर पर सुधार सुनिश्चित करें, जो अधिकारी व कर्मचारी इसमें ढ़िलाई बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति