मध्यप्रदेश की संस्कृति को सुरों की माला में पिरोने की कोशिश है एल्बम ‛प्यारो मध्यप्रदेश’

मध्यप्रदेश की संस्कृति को सुरों की माला में पिरोने की कोशिश है एल्बम ‛प्यारो मध्यप्रदेश’

कला कभी भी घर-परिवार, बड़ा शहर, अमीरी, विलासिता देख कर अपना वारिस नहीं चुनती। वह तो कहीं भी, किसी के अंदर भी समा सकती है। कुछ ऐसी ही कहानी है मध्यप्रदेश के छोटे से शहर गुना से निकल कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली शुचिता व्यास की। सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट सुचिता व्यास अपने संगीत के साथ कुछ अलग तरह की प्रस्तुतियां देती हैं। वह इंडियाज़ गॉट के सीज़न 2 में भी दिखाई दी थीं। गुना से निकलकर वर्ल्ड टूर करने तक के सफर के बारे में ‛सुचिता व्यास’ ने ‛प्रदेश टाइम्स’ से खास बातचीत की।

मेरी सफलता के लिए पिता ने किया संघर्ष

शुचिता ने बताया कि मेरे पिताजी को गाने का काफी शौक था। वे मुकेश के गीत गाया करते थे। उन्होंने मेरे अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाना और हर कदम पर मेरा साथ दिया। बचपन से ही मैं स्थानीय समारोहों और स्टेज शोज में हिस्सा लेने लगी थी। पापा की बैंगल्स की शॉप थी, उन्होंने उसे मम्मी को संभालने को कहा और मेरे साथ 2007 में मुंबई आ गए। वहां हम दोनों ने बहुत संघर्ष किया। हमारा घर नाला सुपारा में था और टी-सीरीज का ऑफिस अंधेरी में था। हम घर से अंघेरी तक ट्रेन में आते फिर वहां से बस या ऑटो न करते हुए पैसे बचाने के लिए पैदल चलकर टी-सीरीज के ऑफिस जाते। ये हमारा रोज का रूटीन था। करीब 4 महीने हमने रोज ये किया ये सोचकर कि किसी दिन कोई मेरा गाना सुन लेगा और मुझे मौका मिलेगा। आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने पिता की वजह से हूं।

2-3 साल की रिसर्च का नतीजा है मेरा एल्बम प्यारो मप्र
वे बताती हैं, अब गुजरात और राजस्थान के गीतों के बाद मैंने मध्यप्रदेश के फोक सॉन्ग्स को आगे बढ़ाने का सोचा है। मेरा नया एलबम लॉन्च हो रहा है, जिसका नाम है – प्यारो मध्यप्रदेश। अभी इसमें छह गाने हैं, जो अलग-अलग रीजन के हैं। निमाड़ी, मालवा, बघेलखंड, बुंदेलखंड के गाने है। ये सभी गाने मेरी 2-3 साल की रिसर्च वर्क से तैयार किए हैं। गाने काफी अच्छे बने हैं। भविष्य में और भी गाने इस एलबम में जोड़ूंगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति