NCERT की पर्यावरण पुस्तक पर एक अभिभावक ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए शिकायत दी

छतरपुर

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में NCERT की पर्यावरण पुस्तक पर एक अभिभावक ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। डॉ. राघव पाठक नाम के व्यक्ति का आरोप है की तीसरी क्लास की एक किताब में 'लव जिहाद' के लिए प्रेरित करने वाली बात है। उनका कहना है कि पर्यावरण विषय की किताब में 'चिट्ठी आई है' नाम के चैप्टर में रीमा नाम की लड़की अहमद को छुट्टियों में अगरताल आने का निमंत्रण देती है और अंत में लिखती है आपकी रीना।

'लव जिहाद को मिलेगा बढ़ावा'

राघव पाठक ने खजुराहो एसडीओपी को लिखित में एक शिकायती आवेदन देते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। राघव पाठक का कहना है कि उनकी बेटी कक्षा तीसरी में पढ़ती है। एनसीईआरटी की पर्यावरण पुस्तक की पेज नंबर 17 पर रीना नाम की लड़की अहमद नाम के लड़के को एक पत्र लिखती है और पत्र के अंत में वह लिखती है कि आपकी रीना। उन्होंने कहा, 'मुझे इस पर घोर अपत्ति है। एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम लड़के को पत्र लिख रही है और अंत में वह अपने आप को उसका बताती है इससे साफ जाहिर है कि छोटे बच्चों के मन में लव जिहाद के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आने वाले समय में लव जिहाद जैसी घटनाएं बढ़ेंगीं।'

पाठक कहते हैं कि एक और सरकार लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बना रही है दूसरी ओर एनसीईआरटी की यह किताब लव जिहाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि कहानी में पात्रों के नाम बदले जाएं या फिर वह कहानी किताब से हटा दी जाए। उन्होंने कहा, 'मैं भी एक पिता हूं और मेरी बेटी इस किताब को पढ़ रही है मैं नहीं चाहता कि उसके मन में किसी भी तरह के कोई गलत भाव पैदा हो।'

रिष्ठ अधिकारियों को भेजी है शिकायत

मामले में खजुराहो एसडीओपी सुनील शर्मा का कहना है कि डॉ राघव पाठक के द्वारा एनसीईआरटी की पर्यावरण की पुस्तक पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए शिकायत आवेदन दिया है। मामला पाठ्य पुस्तक से जुड़ा हुआ है इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों को यह आवेदन भेज दिया गया है आगे की कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ही होगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति