पकिस्तान में डॉक्टर का ईशनिंदा के आरोपों में एनकाउंटर, शव को भी उपद्रवियों ने छीन लिया

 इस्लामाबाद

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपों में मॉब लिंचिंग आम बात हो गई है। अब एक पेशेवर डॉक्टर का ईशनिंदा के आरोपों में एनकाउंटर कर दिया गया और फिर उसके शव को भी उपद्रवियों ने छीन लिया और उसे दफनाने भी नहीं दिया। उपद्रवी इस बात से नाराज थे कि आखिर ईशनिंदा करने वाले डॉक्टर को इस्लामी परंपरा के अनुसार दफनाया क्यों जा रहा है। उमरकोट के रहने वाले डॉक्टक शाह नवाज कुनबार पर आरोप था कि उन्होंने फेसबुक पर ईशनिंदा करने वाली पोस्ट लिखी थी। इस मामले में उनके खिलाफ उमरकोट पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि डॉक्टर कराची भाग गए थे और वहां से उमरकोट पुलिस पकड़कर मीरपुर खास लाई थी। पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में पुलिस द्वारा एनकाउंटर के नाम पर मारने का एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा मामला है।

पुलिस का कहना है कि मीरपुर खास लाए जाने के दौरान ही डॉक्टर और उसके एक साथी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गोली मार दी और डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। डॉ. शाह नवाज ने अपने फेसबुक अकाउंट पर की गई टिप्पणी पर बवाल मचने के बाद वीडियो जारी कर सफाई दी थी। डॉक्टर का कहना था कि मेरा फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था और मैं तो सपने में भी ईशनिंदा वाली बात नहीं लिख सकता।

वहीं डॉक्टर शाह नवाज के बारे में उमरकोट के जिला अस्पपताल की ओर से बताया गया कि वह एक अच्छे चिकित्सक थे, जो 12 सितंबर से ही लापता थे। परिजनों का कहना है कि वह बीते कुछ समय से मानसिक विकारों से पीड़ित थे। डॉक्टर की एक टिप्पणी से हालात ऐसे बिगड़ गए कि भड़के लोगों ने उन्हें दफनाने तक नहीं दिया। पुलिस ने परिजनों को उनका शव एनकाउंटर के बाद सौंप दिया था। इसके बाद परिजन उनके शव को कार में लेकर गांव पहुंचे थे। यहां दफनाने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि उपद्रवियों की भीड़ ने हमला कर दिया और शव को छीन ले गए।

इन लोगों ने डॉक्टरों के शव को जला दिया। मारे गए डॉक्टर के तीन बेटे और एक बेटी हैं। इसके अलावा इनकी पत्नी हैं। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक समस्याओं से जूझ रहे थे और बीते 4 सालों से उनका इलाज चल रहा था। यूके में रहने वाले मनोचिकित्सक डॉ. शाहिद उनका इलाज कर रहे थे। डॉ. शाहिद उनके भतीजे भी हैं। डॉ. शाह नवाज को दफनाने तक न देने से उनका परिवार दुखी है। कहा जा रहा है कि वह पढ़ाई में अव्वल थे और डॉक्टरी भी अच्छे नंबरों से पास की थी। वह एक समर्पित राष्ट्रवादी थे और इस्लामिक मान्यताओं में भी उनकी आस्था थी, लेकिन बीते कुछ समय से वह मानसिक रूप से विक्षिप्त जैसे हो गए थे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति