केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात

नई दिल्ली/ रायपुर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर अगले एक से डेढ़ वर्ष में राज्य को नक्सली हिंसा से मुक्त कराने के प्रति वचनबद्ध है।

शाह ने शुक्रवार को यहां अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद-प्रभावित इलाकों के हिंसा प्रभावित 55 लोग बस्तर शांति समिति के तत्वाधान में केन्द्रीय गृह मंत्री से मिले।

गृह मंत्री ने इन लोगों को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उनके कल्याण तथा क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाकर उनको अमली जामा पहनाएगी। उन्होंने नक्सली हिंसा में शामिल लोगों से हथियार छोड़कर मुख्य धारा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनके कल्याण तथा उनके क्षेत्र के विकास में हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि नक्सली हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ते हैं तो सरकार ने इस विचारधारा को समाप्त करने के लिए अभियान चला रखा है और उन्हें विश्वास है कि अगले एक से डेढ़ वर्ष में छत्तीसगढ़ से नक्सली समस्या समाप्त हो जाएगी।

गृह मंत्री ने उनसे मिलने आए लोगों से कहा कि वे राजधानी में अलग-अलग संगठनों तथा लोगों से मिले तथा मीडिया के सामने भी अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से निजात पाने के लिए वह अपना संघर्ष जारी रखें और सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति