मध्यप्रदेश में विभिन्न योजनाओं से मिल रही वित्तीय सहायता

भोपाल

मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों को रोजगार के समान अवसर उपलब्ध और सबके लिए तरक्की के रास्ते खुले हों। आगे बढ़ने के लिए कमजोर वर्गों को सहायता और अवसर उपलब्ध कराने पर राज्य सरकार का विशेष जोर है।

अनुसूचित जाति वर्ग का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। अनुसूचित वर्ग के युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण रोजगार योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। संत रविदास स्व-रोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना एवं सावित्री बाई फुले स्व-सहायता समूह योजना संचालित हैं।

अनुसूचित जाति वर्ग के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं में हितग्राही युवाओं को स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान दिया जाता है। संत रविदास स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत विनिर्माण की उद्योग इकाई की राशि 1 लाख से 50 लाख रुपए की परियोजनाओं के लिए हितग्राहियों को बैंक द्वारा वितरित/शेष ऋण पर 5% प्रति वर्ष की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 07 वर्षों तक दिया जाता है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना में 10 हजार से 1 लाख रुपए तक के नए स्व-रोजगारों की स्थापना के लिए हितग्राहियों को बैंक द्वारा वितरित/शेष ऋण पर 7% प्रति वर्ष की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 05 वर्षो तक दिया जाता है। सावित्री बाई फुले स्व-सहायता समूह योजना में अनुसूचित जाति वर्ग की 5 से 10 महिलाओं के समूह को प्रति हितग्राही राशि 2 लाख रुपए तक की ऋण सहायता एवं अनुदान के रूप में राशि 10 हजार रुपए दी जाती है।

म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मर्यादित द्वारा विगत तीन माह में इस वर्ष संत रविदास स्व-रोजगार योजना में 495, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना में 775, सावित्री बाई फुले स्व-सहायता समूह योजना में 276 प्रकरणों में राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इन योजनाओं में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिये सतत् कार्यवाही की जा रही है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति