गुना कलेक्टर सतेन्द्र सिंह ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत कलेक्ट्रेट परिसर के पार्क में कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया

गुना
 शहर में कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने खुद आगे बढ़कर स्वच्छता का संदेश दिया है। उन्होंने बुधवार को स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत जिला कलेक्‍ट्रेट परिसर में स्थित पार्क की सफाई की। इस काम में उनके साथ कलेक्‍ट्रेट के कर्मचारी भी शामिल हुए। कलेक्टर ने खुद कटर हाथ में लेकर पेड़ों की छंटाई की।

कलेक्टर ने लगभग एक घंटे तक सभी के साथ मिलकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कचरा उठाया और पार्क को साफ करने में जुटे रहे। इस दौरान पार्क से करीब 4 ट्रॉली कचरा निकला।
सुबह-शाम वॉक पर आते हैं कई लोग

कलेक्टर ने बताया कि कलेक्‍ट्रेट के सामने स्थित पार्क में अलग-अलग वैरायटी के पेड़-पौधे लगे हुए हैं। सुबह-शाम आस-पास मोहल्‍ले के निवासी मॉर्निंग एवं ईवनिंग वॉक करने आते हैं।
पार्क में चारो तरफ लगे रंगीन लाइट

पार्क के चारों ओर आकर्षक रूप से रंगीन लाइट की व्‍यवस्‍था भी कराई गई है। जिसके चलते घूमने वाले लोगों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्क को और आकर्षक रूप से व्‍यवस्थित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इन उपकरणों का किया इस्तेमाल

कलेक्टर ने इस दौरान उद्यानिकी विभाग और नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ भी काम किया। उन्होंने हेज कटर, सिकेटियार और ट्री-प्रूनर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करके पेड़ों और पौधों की छंटाई की।
नियमित देखभाल के दिए आदेश

कलेक्टर का मानना है कि इस पार्क से आसपास के लोगों को काफी फायदा होता है। इसलिए उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को भी पार्क की नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। इससे लोगों के साथ साथ नेचर को भी फायदा होगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति