स्मार्टफोन का कवर पहुंचाता है बड़े नुकसान, इस विकल्प को अपनाकर बन सकता है काम

आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। इसमें कोई बड़ी बात भी नहीं है, फोन के जरिए घर बैठे कई सारे काम कुछ ही मिनटों में हो जाते हैं। ऐसे में फोन की सेफ्टी के लिए लोग काफी ध्यान भी रखते हैं। आमतौर पर लोग फोन की सुरक्षा के लिए उस पर अच्छे से अच्छा कवर लगाते हैं, ताकि महंगे फोन को कोई जरा सी भी खरोंच नहीं आए। मगर क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन के यही कवर फोन के साथ -साथ पर्यावरण के लिए कितना नुकसानदायक होते हैं। आपको जानना जरूरी है कि फोन पर कवर लगाने से क्या-क्या नुकसान होता है।

प्लास्टिक कवर से फोन को नुकसान
अगर फोन पर प्लास्टिक कवर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे फोन सुरक्षित हो जाता है। मगर कई बार फोन चार्जिंग के दौरान कवर की वजह से फोन काफी गर्म हो जाता है। इस वजह से डिवाइस की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है। अगर लंबे समय तक फोन पर कवर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे बैटरी की क्षमता जल्दी खत्म कम हो जाती है। प्लास्टिक कवर मोबाइल पर लगाने से फोन का वजन बढ़ जाता है, ऐसे में इसे लगाकर फोन चलाने पर कुछ समय बाद हाथों में दर्द होने लगता है।

नहीं होते है रिसाइकिल
दरअसल, अधिकतर फोन कवर के तौर पर इस्तेमाल होने वाले कवर में प्लास्टिक की काफी मात्रा होती है। ऐसे में कुछ समय बाद जब इनकी चमक या फिर डिजाइन खराब हो जाता है तो अधिकतर लोग इन्हें यूहीं ही फेंक देते हैं। ऐसे में इनका दोबारा इस्तेमाल करना कठिन होता है, इस वजह से यह बेकार होकर कूड़े में चले जाते हैं। इसके बाद इनको रिसाइकिल करना भी काफी कठिन काम होता है। दरअसल, अधिकतर प्लास्टिक कवर में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो रिसाइकिल नहीं हो पाती है। ऐसे में यह धरती पर प्लास्टिक वेस्ट को बढ़ाने का काम करते हैं।

स्मार्टफोन कवर के लिए क्या है विकल्प
महंगे फोन के लिए ज्यादातर लोग अच्छे फोन कवर खरीदते हैं। ऐसे में प्लास्टिक कवर के बजाय आप अन्य चीजों से बने कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को सेफ रखने के लिए बाजार में कई तरह के कवर उपलब्ध हैं, जैसे कपड़े का कवर। जी हां, कपड़े के कवर काफी आकर्षक होते हैं और फोन के लिए सुरक्षित भी होते हैं। साथ ही कपड़े से तैयार हुए मोबाइल कवर पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। अगर इनकी कीमत की बात की जाए तो यह कवर की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति