दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के लिए आप पार्टी ने नए सरकारी घर की मांग की

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सीएम आवास छोड़ने जा रहे अरविंद केजरीवाल के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने नए सरकारी घर की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि राष्ट्रीय दल के मुखिया होने के नाते उनका यह हक है और यह कोई सुविधा नहीं बल्कि साधन है। पार्टी केंद्र सरकार के सामने लिखित में भी इसकी मांग करेगी। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश में जितनी भी राष्ट्रीय पार्टी उनको केंद्र सरकार की तरफ से दो साधन मिलते हैं पहले उन्हें देश की राजधानी दिल्ली में एक कार्यालय की जगह दी जाती है दूसरा उसे राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या राष्ट्रीय संयोजक को सरकारी आवास मुहैया कराया जाता है।

चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस बसपा और भाजपा समेत अन्य राष्ट्रीय दलों के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरकारी आवास मिले हुए लेकिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अभी तक आवास नहीं मिला है। राघव चड्ढा ने कहा, ‘हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक जो कि अरविंद केजरीवाल हैं उन्हें सरकारी आवास उपलब्ध कराया जाए।’

राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्रीय शहरी आवास विकास मंत्रालय को पत्र भी लिखा जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकारी आवास मिलने तक पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिविल लाइन की आवास में ही रहेंगे तो राघव चड्ढा ने कहा कि नहीं वह जल्द ही बतौर मुख्यमंत्री मिलने वाली सभी सुविधाएं त्याग देंगे। लेकिन राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते सरकारी आवास की सुविधा उनको कानूनी रूप से मिलनी चाहिए । यह चुनाव आयोग का प्रावधान है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति