जसप्रीत बुमराह की जहीर खान, कपिल देव, मोहम्मद शमी जैसे इंडियन पेसर्स के खास क्लब में हुए शामिल

चेन्नई
टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया है। भारत की ओर से ऐसा करने वाले महज 10वें गेंदबाज हैं, जबकि पेसर्स की अगर बात करें तो बुमराह ऐसे महज छठे भारतीय पेसर हैं। भारत बनाम बांग्लादेश दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टी ब्रेक से पहले तक बांग्लादेश ने 112 रनों तक आठ विकेट गंवा दिया था। टी ब्रेक से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह ने हसन महमूद को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश को आठवां झटका दिया था। यह विकेट बुमराह के करियर का एक माइलस्टोन साबित हुए, इस तरह से उन्होंने 400 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए। भारत की ओर से 400 या इससे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह 10वां नाम बन गए हैं।

बुमराह से पहले कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं। कुंबले, अश्विन, जडेजा और हरभजन स्पिनर हैं, जबकि बाकी सभी तेज गेंदबाज रहे हैं। इस तरह से बुमराह भारत के छठे ऐसे तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिसने 400 इंटरनेशनल विकेट का आंकड़ा छू लिया है। बुमराह ने दूसरे दिन टी ब्रेक से पहले तक बांग्लादेश के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जिसमें पहले ही ओवर की आखिरी गेंद का विकेट भी शामिल है।

सबसे कम पारियों में भारत की ओर से 400 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो बुमराह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। आर अश्विन ने 216 पारियों में, कपिल देव ने 220 पारियों में, मोहम्मद शमी ने 224 पारियों में, अनिल कुंबले ने 226 पारियों में जबकि बुमराह ने 227 पारियों में यह कारनामा किया है। इसके बाद हरभजन सिंह का नाम आता है, जिन्होंने 237 पारियों में यह कारनामा किया था।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति