राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बंटा था प्रसादम, अब अयोध्या के संत तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में चर्बी मिलने से भड़के

लखनऊ
आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलाने की रिपोर्ट सामने आने के बाद अयोध्या के संतों में भयानक गुस्सा है। राम मंदिर में 22 जनवरी को जब भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी तब तिरुपति से आए प्रसादम एक लाख लड्डू अतिथियों के बीच बांटे गए थे। तिरुपति बालाजी से राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर खास तौर पर बनाए गए तीन टन लड्डू आए थे। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने एक लैब की जांच में लड्डू में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलने की रिपोर्ट पर कहा कि सरकार गंभीरता से इसकी जांच कराए और दोषियों को दंड दे।

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि ये बहुत दुखदायी बात है और करोड़ों लोगों की आस्था के ऊपर आघात है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि सनातन धर्म पर चोट पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश का यह हिस्सा हो सकता है इसलिए सरकार इसकी ठीक से जांच करे और पता लगाए कि इसमें कोई विदेशी साजिश है या ये देश के लोगों की ही करतूत है। मुख्य पुजारी दास ने कहा कि तिरुपति बालाजी के लड्डू की बहुत प्रसिद्धि है। जिसने भी ऐसा घृणित काम किया है, वो बहुत ही भयंकर अपराधी है, देशद्रोही है। दास ने कहा कि लड्डू में कब से ये सब मिलाया जा रहा है, पता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार सुनिश्चित करे कि ऐसी घटना आगे ना हो।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को विधायकों की मीटिंग में कहा था कि जगन मोहन रेड्डी सरकार के कार्यकाल में तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में शुद्ध घी के बदले जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल हो रहा था। गुरुवार को नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रवक्ता अनम वेंकट रमण रेड्डी ने संवाददाता सम्मेलन बुलाकर गुजरात की एक लैब की रिपोर्ट सामने रखी थी। गुजरात के आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की इस लैब ने तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में इस्तेमाल घी के सैंपल की जांच की थी और कहा था कि इसमें कई जानवरों की चर्बी के साथ ही मछली का तेल भी मिलाया गया था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति