500 से अधिक शालाओं के छात्र-छात्राओं ने बनायी मानव श्रृंखला

भोपाल
प्रदेश में 17 सितम्बर से शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रदेशभर में सभी नगरीय निकायों में जन-भागीदारी से चल रहा है। प्रदेश के 500 से अधिक शालाओं के छात्र-छात्राओं ने अपने शहर में मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस वर्ष “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर साफ-सफाई पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-भागीदारी और सफाई मित्रों के सहयोग से शहरी क्षेत्र में श्रमदान कर सफाई कार्य किये गये। ग्वालियर में केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल और पार्षदगण मौजूद थे। खण्डवा में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव एवं अन्य जन-प्रतिनिधि सफाई कार्य में शामिल हुए। मुरैना में शालाओं के विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। मुरैना के टीएसएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनायी और सभी को स्वच्छता की आदत को आत्मसात करने का संदेश दिया। महापौर श्रीमती शारदा देवी सोलंकी सामूहिक सफाई कार्य में प्रमुख रूप से शामिल हुईं।

प्रदेश में वर्ष 2014 से स्वच्छ भारत मिशन शहरी की शुरूआत से ही मध्यप्रदेश में स्वच्छता कार्यक्रम ने एक जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण प्रमुखता से किया जा रहा है। प्रदेश के नगरीय निकायों में कचरा प्र-संस्करण इकाइयों को प्राथमिकता दी गयी है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति