ममता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, दामोदर घाटी निगम के साथ सभी समझौतों को रद्द करने की चेतावनी दी

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में ममता ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ सभी समझौतों को रद्द करने की चेतावनी दी है। ममता बनर्जी ने  कहा कि हमारी सरकार डीवीसी के साथ सभी समझौतों को रद्द कर देगी, क्योंकि उसके ‘एकतरफा पानी छोड़ने’ के परिणामस्वरूप दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

पीएम मोदी को ममता की चिट्ठी
पीएम मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने बाढ़ के कारण हुई व्यापक तबाही से निपटने के लिए केंद्रीय निधि को तुरंत जारी करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा, 'राज्य फिलहाल दामोदर नदी के निचले इलाकों समेत आसपास के क्षेत्रों में वर्ष 2009 के बाद से सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। मैं विनम्रता के साथ अनुरोध करती हूं कि आप इस मामले में गंभीरतापूर्वक विचार करें और संबंधित मंत्रालयों को निर्देश दें कि वे इन मुद्दों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर हल करें, जिनमें पर्याप्त केंद्रीय निधि को मंजूरी देना और उसे जारी करना शामिल है। साथ ही सर्वाधिक पीड़ित लोगों के हित में सघन बाढ़ प्रबंधन कार्य किए जा सकें।'

पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से तबाही
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि डीवीसी के स्वामित्व और रखरखाव वाले मैथन और पंचेत बांधों की संयुक्त प्रणाली से अनियोजित और एकतरफा तरीके से भारी मात्रा (लगभग पांच लाख क्यूसेक) में पानी छोड़ने के कारण व्यापक तबाही हुई है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति