ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने लगातार दूसरे दिन राहत शिविर में बिताई रात, जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण, दिए कार्यवाही के निर्देश

भोपाल
उप नगर ग्वालियर में अति वर्षा से हुए जलभराव से प्रभावित बस्तियों के लोगों के लिए स्थापित शिविर में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लगातार दूसरी रात बिताई। उन्होंने गुरुवार की रात पीएचई कॉलोनी स्थित राहत शिविर के शिविरार्थियों के बीच गुजारने के बाद शुक्रवार की सुबह उप नगर ग्वालियर के जलभराव से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत और सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार की सुबह सबसे पहले वार्ड क्रमांक 7 के रामनगर, प्रसाद नगर, शर्मा फार्म हाउस रोड व पीएचई कॉलोनी पहुँचकर लोगों की कठिनाईयाँ व समस्याएं जानीं। उन्होंने इन बस्तियों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश साथ में मौजूद नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

मंत्री श्री तोमर ने इसी कड़ी में मोती झील स्थित यादव कॉलोनी, शिव शक्ति नगर तथा नहर वाली पट्टी पहुँचकर जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मोती झील नाले की तेजी से सफाई कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को दिए। श्री तोमर ने नगर निगम, विद्युत और जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में सड़क व सीवर और विद्युत व्यवस्था की भी समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के किशन बाग़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में कोई अवरोध न हो। क्षेत्र की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र शंकरपुर में भी अति वर्षा के कारण उत्पन्न हुई जलभराव की समस्या का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम, विद्युत विभाग, और जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि आमजन को त्वरित समाधान मिले इसके लिए आवश्यक क़दम उठाएं। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने घोसीपुरा रेलवे स्टेशन पहुँचकर सीवर और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही साफ़ सफ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि समस्याओं के झत्वरित निदान के लिए हमारी प्रतिबद्धता जारी है। जनता की समस्याओं का निराकरण हमारी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।

बहोड़ापुर तिराहे पर की झाडू से सफाई
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत जेल तिराहा वहोड़ापुर पर झाडू से साफ-सफाई की। साथ ही स्थानीय निवासियों से इस रचनात्मक अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति