शिवसेना सांसद संजय राउत ने सीट शेयरिंग पर अपनी बात रखी, कहा- हम खुलकर हर मसले पर करेंगे चर्चा, मतभेद नहीं

मुंबई
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को सीट शेयरिंग पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि सीट शेयरिंग को चल रही किसी भी बयानबाजी पर ध्यान न दिया जाए।

उन्होंने कहा, “अगर किसी सीट को लेकर मतभेद सामने आता है, तो हम साथ मिलकर बैठक करेंगे और इसके बाद फैसला लिया जाएगा, फिलहाल इस संबंध में जो भी खबरें चल रही हैं, उस पर ध्यान न देना ही मुनासिब रहेगा। इसके अलावा, जिन लोगों को लगता है कि हमारे बीच कोई मतभेद है, तो मैं एक बात फिर से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। हम सभी सीटों को मौजूदा विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से देखने और समझने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि किसी अर्थपूर्ण निष्कर्ष पर पहुंच सकें।”

उन्होंने कहा, “हम हर सीट पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर रहे हैं और यह समझने का प्रयास कर रहे हैं कि किस सीट पर जीतने की संभावना ज्यादा है। कहां किसे उतारे जाने से सियासी फिजा को अपने पक्ष में किया जा सकता है, क्योंकि कई चीजें राजनीतिक दृष्टिकोण से पेचीदा हो चुकी हैं।”

सत्ताधारी दल द्वारा तीसरा मोर्चा बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा, "यह लोग ऐसे ही तीसरा मोर्चा बनाते रहते हैं, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि, यह लोग वोट खाने के मकसद से ऐसा कर रहे हैं।" इस बीच, जब उनसे भारतीय जनता पार्टी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी राज्य में तनाव का माहौल पैदा करना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति