हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में जेल रोड स्थित निर्माणाधीन मस्जिद का ब‍िजली का कनेक्‍शन काटा, चर्चा में बना मुद्दा

मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में जेल रोड स्थित निर्माणाधीन मस्जिद का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मंडी नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर निगम ने निर्माणाधीन मस्जिद की बिजली का कनेक्शन काट दिया है,। इसके अलावा, पानी के कनेक्शन को भी काटने को लेकर संबंधित विभाग को न‍िर्देश द‍िए गए हैं।

नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि 18 सितंबर को मस्जिद की बिजली काटी गई। पानी का कनेक्शन काटने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर 30 दिन के भीतर अवैध ढांचे को गिराया नहीं जाता है, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बीते दिनों कुछ स्थानीय लोगों ने मंडी उपायुक्त से मिलकर यह दावा किया कि जिस स्थान पर मस्जिद है, वहां पहले एक शिवालय हुआ करता था। इसलिए, पुरातत्व विभाग से अनुरोध किया है कि उस स्थान की खुदाई की जाए। लोगों का मानना है कि जमीन की अगर खुदाई की जाती है, तो शिवालय के अवशेष मिल सकते हैं और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इस पूरे विवाद पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि हिमाचल एक शांति प्रिय राज्य है, यहां सभी धर्मों का सम्मान होता है। सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी, किसी भी तरह का अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं है, लेकिन कार्रवाई कानून के दायरे में होगी। हम शिमला मस्जिद मामले में भी कानून के अनुरूप कार्रवाई करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 10 सितंबर को जेल रोड स्थित इस मस्जिद को अवैध बताते हुए हिंदू संगठनों के लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किए थे। हिंदू संगठन के लोगों ने मस्जिद को तोड़ने की मांग उठाई थी। इसके बाद, 12 सितंबर को मस्जिद कमेटी के लोगों ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बने मस्जिद की दीवार को गिराना शुरू कर दिया। लेक‍िन हिंदू संगठनों के लोग मस्जिद को पूरी तरह ध्वस्त करने की मांग कर रहे हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति