अमेरिका ने सेना, नेवी और एयरफोर्स के 40 हजार से ज्यादा सैनिक मिडिल ईस्ट में तैनात किए

वॉशिंगटन
 अमेरिका ने लगभग एक साल से मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाई हुई है। लगभग 40 हजार सैनिक, कम से कम एक दर्जन युद्धपोत, चार वायुसेना लड़ाकू जेट स्क्वाड्रन अमेरिका ने तैनात किए हुए हैं। ऐसा इसलिए ताकि अमेरिका अपने सहयोगियों के खिलाफ होने वाले हमलों को रोक सके। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव ने फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस कारण संघर्ष एक पूर्ण युद्ध में बदल सकता है। इजरायल का हमास के खिलाफ हमला भी लगभग एक साल से चल रहा है। हिजबुल्लाह ने पेजर हमले के बाद कहा है कि इजरायल ने सारी हदें पार कर दी हैं।

पहले से ही मिडिल ईस्ट में बड़ी संख्या में अमेरिकी सेना है। नवीनतम हमलों ने सेना में वृद्धि या बदलाव का संकेत नहीं दिया है। आम तौर पर लगभग 34000 अमेरिकी सेनाएं यूएस सेंट्रल कमांड में तैनात की जाती हैं, जो पूरे मिडिल ईस्ट को कवर करता है। इजरायल-हमास युद्ध के शुरुआती महीनों में अतिरिक्त जहाजों और विमानों को भेजे जाने के कारण सैनिकों की संख्या लगभग 40000 पहुंच गई। कुछ सप्ताह पहले यह संख्या 50 हजार तक भी चली गई थी।

अमेरिका की कितनी नेवी तैनात

मिडिल ईस्ट में अमेरिका की नेवी भी तैनात है। अमेरिका ने विमानवाहक पोत की तैनाती बढ़ाई है। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन पिछले वर्ष में कई बार एयर क्राफ्ट कैरियर की तैनाती बढ़ा चुके हैं। कई मौकों पर तो इजरायल की सुरक्षा के लिए एक साथ दो एयरक्राफ्ट कैरियर देखे गए जो बेहद दुर्लभ होता है। कई बार अमेरिका सैन्य कमांडर कहते रहे हैं कि लड़ाकू जेट की निगरानी विमानों और मिसाइलों की सीरीज ईरान को रोकने के लिए पर्याप्त है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन और उसके तीन विध्वंसक ओमान की खाड़ी में मौजूद हैं। जबकि अमेरिकी सेना के दो जहाज लाल सागर में हैं। एक पनडुब्बी भी क्षेत्र में हैं। पूर्वी भूमध्य सागर में छह अमेरिकी युद्धपोत हैं।

एयरफोर्स भी तैनात

अमेरिकी एयरफोर्स ने पिछले महीने यहां एफ-22 लड़ाकू विमानों का एक अतिरिक्त स्क्वाड्रन भेजा, जिससे मिडिल ईस्ट में भूमि आधारित स्क्वाड्रनों की कुल संख्या चार हो गई। इसी में A-10 थंडरबोल्ट II ग्राउंड अटैक एयरक्राफ्ट, F-15E स्ट्राइक ईगल्स और F-16 लड़ाकू जेट का एक स्क्वाड्रन भी है। वायुसेना ने यह नहीं बताया कि आखिर विमान किन देशों में हैं। एफ-22 लड़ाकू जेट का शामिल होना अमेरिकी सेना को बड़ी ताकत देता है, क्योंकि इसे रडार पर देखना मुश्किल होता है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति