2030 तक एशियाई बाजारों की हरित पूंजी मांग 1300 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है

सिंगापुर
दक्षिण तथा दक्षिण पूर्व एशिया के उभरते बाजारों में परिवहन क्षेत्र इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि 2030 तक इसकी हरित पूंजी मांग 1300 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है।

उभरते एशिया में किफायती इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति को बढ़ावा देने पर जारी की गई रिपोर्ट में उभरते एशिया के निम्न आय वाले बाजारों में इलेक्ट्रिक परिवहन के लिए किफायती प्रवेश बिंदुओं को रेखांकित किया गया।

यह रिपोर्ट निवेशकों लीपफ्रॉग इन्वेस्टमेंट्स और टेमासेक के साथ-साथ इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनियों महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड और बैटरी स्मार्ट द्वारा न्यूयॉर्क शहर में जलवायु सप्ताह से पहले जारी की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, उभरते एशिया में परिवहन के लिए अनुमानित हरित पूंजी की मांग (1300 अरब अमेरिकी डॉलर), ऊर्जा (400 अरब अमेरिकी डॉलर) और खाद्य (350 अरब अमेरिकी डॉलर) क्षेत्रों की संयुक्त पूंजी मांग से अधिक है।

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुमन मिश्रा ने कहा, ‘‘जैसा कि हम विद्युतीकरण को आगे बढ़ा रहे हैं, हम अपने ग्राहकों जिनमें से कई सूक्ष्म उद्यमी हैं उनके जीवन को बेहतर बनाने तथा सतत व लागत प्रभावी समाधान प्रदान करके कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में भारत की यात्रा का समर्थन करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।’’

बैटरी स्मार्ट के सह-संस्थापक एवं सीईओ पुलकित खुराना ने कहा, ‘‘दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व एशिया में हम ईवी क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि देख रहे हैं….’’

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति