प्रदेश के साथ साथ सिंगरौली भी छूयेंगा नई उचाई -प्रभारी मंत्री

सिंगरौली
 जिले में स्थापित सभी परियोजनाएं युवाओं कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलंब्ध कराये। तथा औद्योगिक कम्पनियों के निवेशो से जहा प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होगा वही सिंगरौली जिला भी विकास के क्षेत्र में नई उचाई को छुयेंगा। उक्त आशय का वक्तव्य सूर्या भवन विध्यनगर में कोयला परियोजना के अधिकारी एवं ओबी कंम्पनियो के अधिकारियो के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके द्वारा दिया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राधा सिंह, सांसद सीधी सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम, सिहावल विधानसभा के विधायक विश्वामित्र पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, एनसीएल के सीएमडी बी.साई राम के उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कोल परियोजनाओ तथा आबी कम्पनियों के अधिकारियो के परिचय प्राप्त किया। जिले की प्रभारी मंत्री ने कहा कि सिंगरौली जिले की पालक मंत्री होने के नाते सिंगरौली के विकास में किसी भी प्रकार की कमी न रहे यह मेरी जिम्मेदारी है। मुझे विश्वास है कि सिंगरौली जिले में बड़ी मात्रा में कोल माईन्स विद्युत परियोजनाएं संचालित है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, के मंशानुसार विकास के कार्यो में एक नई पहचान बने।

तथा विस्थापित परिवारो को नियामानुसार परियोजनाएं लाभ देना सुनिश्चित करे। उन्होंने जिले के स्वास्थ्य एवं शिक्षा की प्रमुखता के साथ बड़ावा देने के लिए जोर दिया। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलंब्ध कराने के लिए एवं जिले को कुपोषण से मुक्त करने के लिए कम्पनियों को अपना योगदान देने के लिए कहा।

प्रभारी मंत्री ने कम्पनियों के अधिकारियो को आश्वासन दिया कि आपके समस्याओं के निदान के लिए हम सब जन प्रतिनिधि एवं प्रशासन हमेशा तत्पर रहेगे। उन्होंने मोरवा विस्थापन के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। वही बैठक के दौरान राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह के द्वारा भी उपस्थित कंम्पनियो के अधिकारियो को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार के मंशानुसार जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलंब्ध कराये तथा अपने क्षेत्र के ग्रामो को गोद लेकर उनका समुचित विकास करे। क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़को का आवश्यक सुधार कराये।

वही विधायक गणो के द्वारा भी कंम्पनियों के द्वारा विस्थापित परिवारो को मूलभूत सुविधाएं उपलंब्ध कराने के संबंध में अवगत कराया गया। बैठक के प्रारंभ में एनसीएल के सीएमडी द्वारा प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री सांसद, विधायक गणो का स्वागत करते हुये एनसीएल द्वारा किये जा रहे कोल उत्पादन के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया।बैठक के दौरान एसडीएम सृजन बर्मा, राजेश शुक्ला सहित एनसीएल परियोजना के अधिकारी ओ.बी कम्पनियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति