सूरत में रेलवे ट्रैक पर खोल दी पटरी की फिश प्लेट, समय रहते सूरत के पास साजिश का पर्दाफाश

 वडोदरा

सूरत के पास वडोदरा जिले में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यहां किसी अज्ञात ने फिश प्लेट और चाबी खोलकर अप ट्रैक पर रख दी. इससे बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन समय रहत डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट की-मैन ने की-मैन सुभाष कुमार को अलर्ट किया. इसके बाद ट्रैक की जांच की गई और पाया गया कि किसी ने रेल को डिरेल करने के लिए यह साजिश रची थी. जानकारी मिलते ही ट्रेन की आवाजाही रोकी गई और ट्रैक को दुरुस्त किया गया. परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया है.

घटना सुबह 05:24 बजे की है, जब अलर्ट की मैन सुभाष कुमार को डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट किम के माध्यम से सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अप ट्रैक से फिश प्लेट और कुछ चाबी खोलकर अप ट्रैक पर रख दी है. यह घटना किमी 292/27-291/27 के बीच घटी.

ट्रेन संख्या 12910 को लाल झंडी दिखाकर रोका गया

जानकारी मिलते ही सुभाष कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को चेताया और ट्रेन की आवाजाही रोकने का अनुरोध किया. ट्रेन संख्या 12910 उस समय आ रही थी उसे हरी झंडी दिखाकर रोक दिया गया. इसके बाद ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया. ट्रेन को केएसबी मुख्य लाइन (M/L) पर 05:27 बजे रोका गया.

ट्रेन को 23 मिनट की हुई देरी

बताया जा रहा है कि, बाद में इस जानकारी को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और इंजीनियरिंग कंट्रोल ऑफिस (CTO) को तुरंत भेजा गया. की-मैन ने दोबारा जांच कर डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को सूचित किया कि 05:40 बजे ट्रैक ट्रेन के लिए सुरक्षित है. इसके बाद दोबारा जांचने और निगरानी रखने के बाद ट्रेन को 05:46 बजे रवाना किया गया. इस पूरी घटना के दौरान ट्रेन संख्या 12910 को 23 मिनट और ट्रेन संख्या 12954 को 5 मिनट की देरी हुई.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति