इंडिया वर्सेस बांग्लादेश पहले टेस्ट के तीसरे दिन के लंच तक बांग्लादेश टीम पहुंची 50 के पार, भारत को नहीं मिली सफलता

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस बांग्लादेश पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जा रहा है। दो सेशन पूरे हो चुके हैं। बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में शादमान इस्लाम और जाकिर हसन बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने तीसरे दिन बांग्लादेश के सामने 515 रन का विशाल लक्ष्य रखा। भारत ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित की। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतक जड़ा। गिल 176 गेंदों में 119 रन बनाकर नाबाद रहे। टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए पंत ने 128 गेंदों में 109 रन जुटाए। केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन के शतक और रविंद्र जडेजा व यशस्वी जायसवाल की फिफ्टी के दम पर 376 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में बांग्लादेश पहली पारी में 149 रनों पर ही सिमट गया। भारत को पहली पारी के बाद 227 रनों की बढ़त मिली थी।

टी ब्रेक की घोषणा
दो सेशन का खेल पूरा हो गया है। टी ब्रेक तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 13 ओवर में बिना विकेट गंवाए 56 रन जुटा लिए हैं। शादमान 21 और जाकिर 32 रन बना चुके हैं।

बांग्लाेश टीम पहुंची 50 के पार
बांग्लाेश टीम 12वें ओवर में 50 के पार पहुंच गई है। शादमान 32 और 20 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू
बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। शादमान इस्लाम और जाकिस हसन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। भारतीय गेंबाजों की नजर जल्द विकेट चटकाने पर होगी।

बांग्लादेश को मिला 515 का टारगेट
बांग्लादेश को 515 रन का टारगेट मिला है। शुभमन गिल 119 और केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की बढ़त 500 के पार
भारत की कुल बढ़त 500 रन के पार पहुंच गई है। 63 ओवर के बाद भारत का दूसरी पारी में स्कोर 279/4 है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति