एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे देश के नए वायुसेना चीफ

नई दिल्ली
 सरकार ने नए एयर चीफ की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर को देश के नए एयर चीफ के रूप में कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि मौजूदा एयर चीफ वी आर चौधरी 30 सितंबर को ही रिटायर हो रहे हैं। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 1984 में वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया था। वो कई अहम पदों को संभाल चुके हैं। वह वाइस एयर चीफ के अलावा सेंट्रल एयर कमांड के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं।

सरकार ने नए एयर चीफ की नियुक्ति में वरिष्ठता का ध्यान रखा है। एयर मार्शल सिंह एक फाइटर पायलट हैं। पिछले साल फरवरी में वाइस एयर चीफ बनने से पहले सिंह कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

एयर मार्शल सिंह के पास अनेक तरह के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर उड़ाने का अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने ऑपरेशनल फाइटर स्कॉडन और फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाल चुके हैं।

बतौर टेस्ट पायलट वो मॉस्को गए मिग-29 फाइटर अपग्रेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। इसके अलावा वह देसी लड़ाकू विमान तेजस के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (फ्लाइट टेस्ट) रह चुके हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में चीन और भारत के बीच अरुणाचल से लेकर लद्दाख में काफी तनातनी चल रही है। अरुणाचल के करीब भारतीय लड़ाकू विमानों की तैनाती की गई है। सिंह ऐसे वक्त में कमान संभाल रहे हैं जब भारतीय वायुसेना लगातार तेजी के साथ अपने आधुनिकीकरण से गुजर रही है। एयर मार्शल सिंह को उनके असाधारण कार्य के लिए 'अति विशिष्ट सेवा मेडल' से सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रपति ने 2019 में गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया था।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति