सलमान खान ने फायरिंग के आरोपियों के वकील अमित मिश्रा को मानहानि का नोटिस भेजा

मुंबई

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर अप्रैल 2024 में फायरिंग हुई थी, जिसमें विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया गया था, और वो अभी जेल में हैं। इन दोनों आरोपियों का केस वकील अमित मिश्रा लड़ रहे हैं, पर हाल ही वह एक इंटरव्यू के दौरान रो पड़े और कहा कि अगर उनके साथ कुछ भी गलत होता है तो सलमान खान जिम्मेदार होंगे।

अमित मिश्रा ने यह भी बताया कि सलमान खान की तरफ से उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा गया है। साथ ही कहा है कि अगर 48 घंटे के अंदर एक्टर से माफी नहीं मांगी तो वह केस कर देंगे। उन्होंने ये सारी बातें एक को दिए इंटरव्यू में बताईं।

सलमान ने क्यों भेजा फायरिंग के आरोपियों को मानहानि का नोटिस?
अमित मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 4 सितंबर 2024 को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनके मुवक्किलों (आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल) के घरवालों को दाउद इब्राहिम के गुर्गों का डर है, जो जेल में बंद हैं क्योंकि वो सलमान खान के कहने पर विक्की और सागर की हत्या कर सकते हैं। इसी पर सलमान की लीगल टीम ने आरोपियों के वकील अमित मिश्रा को मानहानि का नोटिस भेज दिया है।

48 घंटे में माफी न मांगने पर केस और आर्थिक जुर्माने की बात
अमित मिश्रा ने कहा कि उन्होंने तो अपनी तरफ से कोई शब्द नहीं बोला था। मीडिया के सामने वही कहा, जो लेटर में लिखा था। उन्होंने कहा कि सलमान की लीगल टीम ने 48 घंटे के अंदर माफी न मांगने पर न सिर्फ केस करने की धमकी दी है, बल्कि यह भी कहा है कि वो आर्थिक जुर्माना लगा देंगे।

'जानबूझकर फंसा रहे ताकि केस ना लड़ूं'
आरोपियों के वकील अमित मिश्रा ने फिर कहा कि उन्हें नोटिस भेजकर जानबूझकर कानूनी झमेले में फंसाया जा रहा है, ताकि वह इस को छोड़ दें। उन्होंने कहा, 'अगर मेरे साथ कुछ भी गलत हुआ तो इसके जिम्मेदार सलमान खान और उनसे जुड़े लोग होंगे।' अमित मिश्रा ने फिर यह भी कहा कि अगर उनकी कोई बात सलमान को बुरी लगी है, तो वह उनसे माफी मांगने को तैयार हैं।

यह बोली सलमान खान की लीगल टीम
उधर, सलमान खान की लीगल टीम ने कहा कि उन्होंने एक्टर की तरफ से अमित मिश्रा को मानहानि का नोटिस भेजा था। मीडिया के सामने सलमान का नाम खराब करने की कोशिश की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति