राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में अवैध रिफिलिंग गोदामों से गैस सिलेंडर और उपकरण बरामद

चित्तौड़गढ़.

जिले में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। रसद विभाग चित्तौड़गढ़ की टीम ने राशमी और कपासन क्षेत्र में चार स्थानों पर कार्रवाई कर मौके से कई गैस सिलेंडर और उपकरण जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से अवैध गैस रिफिलिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिला रसद अधिकारी चित्तौड़गढ़ हितेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार ने अवैध गैस रिफिलिंग को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत एक अभियान चलाकर एक टीम राशमी और कपासन उपखंड क्षेत्र में पहुंची और जिले के राशमी कस्बे में दो स्थानों पर कार्रवाई की। यहां श्री देव सर्विस राशमी से तीन गैस सिलेंडर और गैस रिफिलिंग की मोटर जब्त की गई। इसके साथ ही मातेश्वरी पार्ट्स राशमी पर भी कार्रवाई की गई, यहां से छह गैस सिलेंडर और चार गैस रिफिलिंग मोटर जब्त की गई। इसी तरह कपासन में भी दो स्थानों पर हुई कार्रवाई में साकिर हुसैन पुत्र करीम हुसैन के यहां तलाशी में सात गैस सिलेंडर, एक गैस रिफिलिंग मोटर और एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन जब्त की गई। वहीं अनिल पुत्र अशोक कोठारी निवासी मास्टर कॉलोनी के यहां से छह गैस सिलेंडर और एक गैस रिफिलिंग मोटर जब्त की गई। इसके अलावा भीमगढ़ बस स्टैंड पर पेट्रोलियम पदार्थ और गैस के अवैध स्टोरेज के खिलाफ व्यापारियों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया गया। जिला रसद अधिकारी जोशी ने बताया कि पूरे राजस्थान में 17 से 27 सितंबर तक अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आगामी दिनों में भी जिले में इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान जिला रसद अधिकारी के अलावा प्रवर्तन निरीक्षक हिमांशु जोशी, जितेंद्र सैनी और विजय थालोड़ मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति