रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के दौरान तिरुपति के लड्डुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया था: राम मंदिर के मुख्य पुजारी

अयोध्या
अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के दौरान तिरुपति के लड्डुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया गयाथा। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के लिए तिरुपति से ही लड्डू मंगवाए गए थे। तिरुपति बालाजी के महाप्रसादम के लड्डू में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने रिपोर्ट के आधार पर दावा किया था कि उनकी सरकार बनने से पहले तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद के लिए बनने वाले लड्डू में ऐसी घी का इस्तेमाल किया जाता था जिसमें गाय और सुअर की चर्बी की मिलावट है।

आचार्य सत्येंद्र ने कहा, मुझे यह नहीं पता कि कितने लड्डू मंगवाए गए थे। ट्रस्ट को इसकी जानकारी होगी। लेकिन जो भी लड्डू आए थे उन्हें श्रद्धालुओं में बांट दिया गया था। वहीं जो रिपोर्ट सामने आई है वह बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक लाख लड्डू भिजवाए गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की थी। इस मौके पर 8000 हस्तियां शामिल हुई थीं। वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का कहना है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इलायची का वितरण प्रसाद के तौर पर किया गया था। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि वह तिरुपति के लड्डुओं को लेकर केंद्र की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धालुओं में केवल इलायची का विचरण किया गया था। मैं केवल एक बार 1981 में तिरुपति गया हूं। ऐसे में मैं इस विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।

बता दें कि तिरुपति का मामला गर्म होने के बाद देशभर के कई मंदिरों के प्रसाद की जांच करवाई जा रही है। अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के प्रशासन का भी कहना है कि केवल देसी घी से बने लड्डुओं को ही यहां भोग लगाया जाता है।

संकट मोचन सेना के अध्यक्ष संजय दास ने कहा, केवल ब्रैंडेड कंपनी के घी का इस्तेमाल किया जाता है। जो भी दुकानदार हमारे किराएदार हैं, वे इसी तरह से लड्डू बनाते हैं। समय समय पर घी की शुद्धता की जांच भी की जाती है। अगर कोई कमी पाई जाती है तो दुकान को बंद करवा दिया जाता है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति