योगी सरकार में 207 एनकाउंटर, यादवों से ज्यादा ठाकुर-ब्राह्मण हुए ढेर, अखिलेश यादव के झूठ का हुआ पर्दाफाश

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर सियासत हमेशा ही गर्म रहती है।हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाए थे कि यूपी पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर करती है। अखिलेश ने यह भी कहा था कि यादव समाज के लोगों का जान-बूझकर एनकाउंटर किया जा रहा है,लेकिन यूपी पुलिस के आंकड़े अलग ही कहानी बयां करते हैं, जो अखिलेश यादव के झूठ का पर्दाफाश करते हैं।

12,525 मुठभेड़ में 207 अपराधी ढेर
योगी आदित्यनाथ साल 2017 में मुख्यमंत्री बने थे। 2017 से लेकर अब तक इन सात सालों में  प्रदेश में कुल 12,525 मुठभेड़ हुई हैं,जिसमें 207 अपराधी हुए और 6 हजार से अधिक घायल हुए। 207 में सबसे अधिक 66 अपराधी मेरठ जोन में मुठभेड़ में ढेर हुए हैं। वाराणसी जोन में 21 और आगरा जोन में 16 अपराधी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हुए हैं।

17 पुलिसकर्मी भी शहीद
2017 से अब तक सात सालों में अपराधियों से मोर्चा लेते हुए 17 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं और 1500 घायल हुए हैं। मुठभेड़ में मारे गए 207 अपराधियों की जाति ढूंढी गई और आरोप लगे कि पुलिस और खासकर एसटीएफ कुछ विशेष जाति व धर्म के लोगों को टारगेट कर रही है, जबकि उससे गंभीर मुकदमों में वांछित अपराधियों को अभय दान दिया जा रहा है।जब यूपी पुलिस के आंकड़ों में देखा गया कि साल 2017 से अब तक हुई मुठभेड़ में ढेर हुए 207 अपराधियों में किस जाति के कितने अपराधी ढेर किए गए हैं तो हकीकत कुछ और ही निकली।

यादव से ज्यादा ब्राह्मण और ठाकुर अपराधी हुए ढेर
यूपी में अब तक हुई मुठभेड़ में सबसे अधिक मुस्लिम अपराधी ढेर हुए हैं।67 मुस्लिम अपराधी मुठभेड़ में ढेर हुए हैं।इसमें कुख्यात माफिया अतीक अहमद का बेटा असद,शूटर उस्मान चौधरी भी शामिल हैं।दुर्दांत अपराधी विकास दुबे, उसके साथ अमर दुबे समेत 20 अपराधी ब्राह्मण और 18 ठाकुर अपराधी शामिल हैं।जिस यादव जाति पर सियासी घमासान मचा हुआ है वह चौथे नंबर पर हैं।यादव जाति के 16 अपराधी मुठभेड़ में ढेर हुए हैं,जिसमें बीते दिनों मथुरा में ढेर किया गया कुख्यात पंकज यादव और सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल डकैत मंगेश यादव भी शामिल है।इसके अलावा 17 गुर्जर और जाट, 14 दलित, 3 अनुसूचित जनजाति, 2 सिख,8 अन्य ओबीसी और 42 अन्य जाति के अपराधी शामिल हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति