आईपीएल 2025: संजू सैमसन और जोस बटलर पर लटक रही तलवार!, राजस्थान रॉयल्स कर सटी है रिटेन ये चार खिलाडी

इंदौर
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर सभी टीमों ने अपने प्लान बनाने शुरू कर दिए हैं। अभी इसकी तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज की खबरों को लेकर मार्केट गर्म है। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स से बड़ी खबर आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि टीम अपने कप्तान संजू सैमसन व जोस बटलर को रिलीज कर सकती है। चार खिलाड़ियों को रिटेन भी किया जा सकता है।

इन चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है टीम
संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर तलवार लटकी हुई है। ऐसा दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है कि उनको राजस्थान रॉयल्स रिलीज कर सकती है। सैमसन ने दिलीप ट्रॉफी में इंडिया डी की तरफ से बैटिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा था। संजू सैमसन ने आईपीएल में 168 मैचों में 4419 रन बनाए हैं।उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम उनको रिटेन करने के बारे में भी सोच सकती है।

जोस बटलर
जोस बटलर को लेकर भी कहा जा रहा है कि उन पर रिलीज की तलवार लटक रही है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बटलर का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 147.5 के स्ट्राइक रेट से 107 मैचों में 3582 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक और 7 शतक शामिल हैं।

यशस्वी जायसवाल
भारतीय टीम का भविष्य यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के हाथों में सुरक्षित हैं। उन्होंने भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़कर टीम को बखूबी संभाला था। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स अपने हाथों से ऐसे शानदार बल्लेबाज को जाने नहीं देगा। यशस्वी 4 साल पहले राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे। उन्होंने आईपीएल अभी तक 53 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1607 रन बनाए हैं।

रियान पराग
रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलना शुरू किया था। उन्होंने अभी तक 70 मैचों में 1173 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक ठोंके हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति