बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य के अंतर्गत भूपदेवपुर स्टेशन में किया जा रहा है यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य

बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा द्वारा भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य के अंतर्गत भूपदेवपुर स्टेशन में किए जा रहे यार्ड मॉडिफिकेशन कार्यों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान इस कार्य से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदया ने भूपदेवपुर स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। भूपदेवपुर स्टेशन में यार्ड माड़िफिकेशन के दौरान स्थापित किए जा रहे आॅटोमैटिक इंटरलाकिंग उपकरणों, रेल संरक्षा से जुड़े उपकरणों सहित अन्य उपकरणो का बारीकी से निरीक्षण कर महाप्रबंधक महोदया ने नए यार्ड के ले-आउट प्लान का अवलोकन किया एवं उपस्थित अधिकारियों से यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य के प्रगति की जानकारी ली।

बिलासपुर- झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बिलासपुर से झारसुगुड़ा के मध्य 206 कि.मी. चौथी लाइन का निर्माण लगभग 2135 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है । इस परियोजना के अंतर्गत अब तक लगभग 113 किलोमीटर से अधिक चौथी रेल लाइन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है । निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक  ने उपस्थित अधिकारियों को संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों को तय समय में पूर्ण करने से संबंधित दिशा-निर्देश दिए ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति