इटावा में पानी में डूबा सरकारी अस्पताल, तालाब जैसे हुए हालात, स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल

अरवीन
उत्तर प्रदेश के इटावा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलकर रख दी है। यहां सरकारी अस्पताल में बारिश के बाद पानी इस कदर भर गया कि लोग प्लास्टिक के पाइप की नाव बनाकर अस्पताल तक पहुंचाने को मजबूर हो रहे हैं।

बारिश के पानी से अस्पताल हुआ जलमग्न
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात करती है लेकिन दूसरी तरफ एक तस्वीर इटावा से सामने आई जहां पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी तरीके से पोल खोलती हुई दिखाई दे रही है। यहां बने एक सरकारी अस्पताल का हाल इस कदर खराब हो गया है कि लोग अस्पताल में पहुंचने के लिए प्लास्टिक के पाइप की नाव बनाकर उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। बतातें चले कि बकेवर इलाके में 2 दिन पहले झमाझम बारिश हुई थी और उसके बाद क्षेत्र में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसी बारिश की चपेट में आ गया। यहां लोग अपना इलाज करने के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं लेकिन उनको डर है कि कहीं वह डूब ना जाए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी ऐसे इंतजाम नहीं कर रहा है जिससे मरीजों को परेशानी ना हो और अस्पताल तक अच्छे से पहुंचे।

अस्पताल में भरे पानी से मरीज परेशान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में पानी भरा होने की वजह से मरीज इस वक्त काफी परेशान है। उन्होंने बताया है कि वह काफी दूर से आए हुए हैं और अस्पताल में इलाज करवाना चाहते हैं। लेकिन अस्पताल तक पहुंचाने के लिए उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले अस्पताल परिसर में तकरीबन तीन फीट के करीब पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से कुछ मरीज तो अस्पताल के बाहर खड़े हुए दिखाई दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में पानी भरा होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। अब सवाल यह उठते हैं कि ऐसे मौसम में बीमारियां तेजी के साथ बढ़ती है और अस्पताल में किसी भी तरीके की साफ-सफाई नहीं है। मरीजो को डर है कि जिस अस्पताल में वह इलाज करने के लिए जाते हैं वहां इतनी गंदगी है कहीं वह और अधिक बीमार ना पड़ जाए।        

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति