सिहोर में नर्स के साथ मरीज के परिजन ने मारपीट की, देख लेने की धमकी, FIR दर्ज

सिहोर
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप व उसकी हत्या की घटना के बावजूद भी प्रदेश के अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं. अब ताजा मामला सीहोर जिले के रेहटी से आया है, जहां एक नर्स के साथ मरीज के परिजन ने मारपीट कर दी है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. इस घटना के बाद नर्स ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है.

बता दें रेहटी के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में जहर खाने के बाद परिजन एक महिला को लेकर आए थे. नर्स मोहिनी परिहार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा था. इस दौरान मरीज के साथ आए परिजन ने नर्स मोहिनी परिहार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी है. नर्स को बचाने आई अस्पताल स्टाफ की अन्य महिला कर्मचारी के साथ भी मारपीट की गई. घटना से स्वास्थ्य केन्द्र में भय का माहौल निर्मित हो गया.

देख लेने की धमकी
इधर घटना के बाद नर्स अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. नर्स की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर में लिखा कि फरियादी नर्स मोहिनी परिहार पति अखिलेश परिहार उम्र 40 साल निवासी तहसील ऑफिस के सामने वार्ड 09 रेहटी की है. वह नर्सिंग ऑफिसर के पद पर शासकीय अस्पताल रेहटी में पदस्थ है. 20 सितंबर को ड्यूटी के दौरान शाम करीब 5.25 बजे  क्षमा कीर पति प्रमोद कीर जो कि पाईजन खाकर इलाज के लिए अस्पताल में आई थी.

जल्दी उपचार करने की बात पर गालियां देने लगे
प्राथमिक उपचार के दौरान पेशेंट के साथ आए परिजन अनिल कीर और एक व्यक्ति व एक अन्य महिला आये और जल्दी उपचार करने की बात पर गालियां देने लगे. मैंने गाली देने से मना किया तो अनिल कीर के साथ आये एक व्यक्ति ने मेरे गाल पर थप्पड़ मार दिया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई. जब मुझे बचाने एक स्टाफ मालती बाई आई तो उसके साथ भी मारपीट की, जिससे दाहिने हाथ में चोट लगी है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति