छत्तीसगढ़-नारायणपुर में नक्सलियों ने सड़क के बीच में लगाया कुकर बम

नारायणपुर.

नारायणपुर जिले के कस्तूरमेटा और मोहंदी के बीच नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क के बीचोबीच कुकर बम लगाया गया था, लेकिन जवानों ने सड़क पर वायर देखा। इससे उन्हें शक हुआ, जिसके बाद जवानों ने सड़क खोदकर बम को बाहर निकाल कर उसे डिफ्यूज कर दिया।

आला अधिकारियों ने बताया कि रोजाना की तरह आज सुबह भी जवानों की एक टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी, जहां नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए कस्तूरमेटा और मोहंदी के बीच में पांच-पांच किलो के तीन कुकर बम को दबा कर रखे थे। अचानक से जवानों की नजर तार पर गई, जहां जवानों ने बीडीएस की टीम को बुलाया गया। टीम ने तीनों बम को बाहर निकालकर उसे नष्ट कर दिया।

इसके पहले भी हुई वारदातें —

25 नवंबर 2019 : बारसूर-पल्ली मार्ग पर पुसपाल के आगे नक्सलियों ने आईईडी बिछा रखी है। सर्चिंग के दौरान जवानों को 3 फीट गहरे गड्ढे में प्रेशर कुकर में 3 किलो आईईडी दबी मिली। जिसे पत्थरों व पत्तों से दबाकर रखा गया था।

22 नवंबर 2019 : इसी इलाके में नक्सलियों की लगाई आईडी की चपेट में आकर सड़क निर्माण में लगे 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

6 अगस्त 2019 : नक्सली सप्ताह के चौथे दिन पुसपाल सीआरपीएफ कैम्प से करीब 700 मीटर की दूरी विस्फोट हुआ। सीआरपीएफ के जवान रात करीब 11 बजे गश्त से लौट रहे थे। वहीं 3 किमी दूर बोदली की सड़क के किनारे गिट्टी का ढेर रखा हुआ था। इसी के नीचे दो बम को जोड़कर प्रेशर कूकर में नक्सलियों ने आईईडी दबाकर रखी थी। इसी गिट्टी पर जवान रोशन कुमार का पैर आते ही ब्लास्ट हो गया और उनकी मौत हो गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति