छत्तीसगढ़-बालोद में गंदे पानी के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बालोद.

छत्तीसगढ़ के बालोद नगर पालिका के अंतर्गत युवाओं द्वारा आज गंदे पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का प्रायोजित कार्यक्रम है। एक तरफ प्रदर्शनकारी हाथों में तख्ती लिए गंदे पानी से छुटकारे की मांग कर रहे थे तो वही नगर पालिका अध्यक्ष अपने कार्यालय में बोतलों में स्वच्छ जल भरकर उन्हें दिखाने के लिए खड़े थे। जब वह प्रदर्शनकारी नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शुद्ध जल पिलाया। उन्होंने कहा कि यह वही पानी है जो नगर पालिका के नलों से इन दोनों आ रहा है और पीने लायक है।

गंदे पानी की समस्या लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के पार्षद कमलेश सोनी ने कहा कि यह शहर की युवाओं का प्रदर्शन है जिसको हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पार्षद होने के नाते समर्थन दे रहे हैं उन्होंने कहा कि जो काम नगर पालिका अध्यक्ष के 10 वर्षों के कार्यकाल में आसानी से हो सकता था उसे नहीं किया गया, प्रदर्शन कर रहे आशुतोष कौशिक ने बताया कि यहां पर हम 3 महीने से प्रिया जयशंकर से जूझ रहे हैं नलों से गंदा पानी आ रहा है और नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही वहीं युवा अभिनय यादव ने बताया कि नगर पालिका के लोग गंदे पानी से बचते हैं और नगर पालिका अध्यक्ष मस्त हैं हम उनके इस्तीफा की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि नगर वासियों का जो मूलभूत अधिकार है पालिका को इसे देखते हुए कम से कम पीने योग्य पानी तो लोगों को देना ही चाहिए।

चुनाव नजदीक: ये भाजपा का प्रायोजित कार्यक्रम
नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आने वाले कुछ महीनो में नगरीय निकाय का चुनाव है जिसे देखते हुए युवाओं का सहारा लेकर भारतीय जनता पार्टी अपना प्रायोजित प्रदर्शन कर रही है उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि मैं हाथों में स्वच्छ जल लिए हुआ हूं यह वही जल है जिस शहर वासी पीते हैं और जब वह आए थे तो मैंने उन्हें दिखाई भी हालांकि गंदा पानी की समस्या बारिश के समय आई थी क्योंकि जलाशय में जब बारिश के समय नया गंदा पानी एकत्र हुआ था तो उसे फिल्टर करने में फिल्टर प्लांट को देखते हो रही थी परंतु उसे समस्या को जल्द से जल्द सुविधाया जा चुका है और स्थिति इतनी भी खराब नहीं थी जितना यह आज बता रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति