धौलपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ताज, खजुराहो इंटरसिटी सहित 5 ट्रेनें रद्द

ग्वालियर
धौलपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सोमवार को चार जोड़ी ट्रेनें रद रहीं। इनमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा कैंट के लिए प्रतिदिन चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद किया गया।

इसी तरह, नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस और उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पर ही शार्ट टर्मिनेट कर दी गईं। रेलवे ने पहले मिलेनियम एक्सप्रेस को धौलपुर पर 65 मिनट रोककर चलाने का फैसला किया था, लेकिन बाद में ट्रेन को रद ही कर दिया गया।

ये ट्रेनों भी हुई प्रभावित

    धौलपुर स्टेशन पर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस को 55 मिनट, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 55 मिनट रोककर संचालित किया गया।

इसके चलते ये ट्रेन दो घंटे की देरी से दोपहर 1:05 बजे ग्वालियर पहुंची।

    समता एक्सप्रेस 1:15 घंटे और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:30 घंटे की देरी से संचालित हुई। इस कार्य के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वे प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करते हुए नजर आए।

अब खंडवा से अमलाखुर्द तक होगा रेल लाइन का विद्युतीकरण

खंडवा से अमलाखुर्द के बीच रेल लाइन का विद्युतीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। यह मंजूरी दक्षिण सेंट्रल रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के साथ नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय में क्षेत्रीय सांसदों की बैठक में दी गई।

बैठक में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा से अमलाखुर्द के बीच अभी तक विद्युतीकरण नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। इस पर बैठक में बताया कि अगले सप्ताह खंडवा-अमलाखूर्द और अकोला-अकोट के बीच रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति