आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024: बांग्लादेश और श्रीलंका ने दर्ज की जीत

दुबई
बांग्लादेश और श्रीलंका ने क्रमशः पाकिस्तान और स्कॉटलैंड पर जीत के साथ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी तैयारी पूरी की।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया
पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शोर्ना अख्तर के नाबाद 28 और शांति रानी के 23 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 140 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल ने 2 विकेट लिए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18.4 ओवर में 117 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए ओमैमा सोहेल ने सर्वाधिक 33 और फातिमा सना ने 17 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मारूफा अख्तर और शोर्ना अख्तर ने 2-2 विकेट लिए।

श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया
एक अन्य मैच में श्रीलंका ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के पहले गेंदबाजी करता हुए 19 ओवर में स्कॉटलैंड को केवल 58 रन पर समेट दिया। हालांकि 59 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत भी खराब रही, लेकिन कविशा दिलहारी के 27 रन की बदौलत लंकन टीम ने 15.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 3 अक्टूबर को प्रतियोगिता शुरू होने से पहले आज तीन और अभ्यास मैच खेले जाएंगे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति