राजस्थान-जोधपुर में इंस्पेक्टर के रिटायरमेंट में हर्ष फायरिंग में बैंड वादक को लगी गोली

जोधपुर.

जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में उसे समय सनसनी फैल गई जब एक रिटायरमेंट कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने बंदूक से फायर कर दिया। फायर से रिटायरमेंट कार्यक्रम में बैंड बजाने आए कर्मचारी को गोली जा लगी। गोली लगने से बैंड वादक मौके पर ही घायल हो गया। वहीं, आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जोधपुर के एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बासनी थाना के थाना अधिकारी मोहम्मद शफीक खान अपने पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। एसीपी छवि शर्मा ने बताया विजय नामक व्यक्ति जो केंद्रीय जीएसटी के इंस्पेक्टर जिनका रिटायरमेंट का कार्यक्रम चल रहे था। इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अजीत सिंह द्वारा 12 बोर राइफल से फायर किया। जिससे वहां मौजूद फखरुद्दीन मौके पर ही घायल हो गया। घायल का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है। एसीपी छवी शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति के द्वारा जो भी रिपोर्ट दी जाएगी उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बताया जा रहा है कि जिस युवक ने गोली चलाई। वह युवक मौके से फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस फरार हुए युवक का नाम अजीत सिंह बता रही है और बंदूक से निकली गोली जिस बैंड कर्मचारियों को लगी उसका नाम फखरुद्दीन बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस बैंड कर्मचारी का इलाज करवा रही है। उपचार के बाद ही पुलिस इस बैंड कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति