लड़कियां बैकलेस ड्रेस में गरबा पंडाल में एंट्री नहीं कर सकेंगी, गरबा महोत्सव को लेकर गाइडलाइन जारी

खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से बड़ी खबर है. यहां आने वाले दिनों में होने वाले गरबा महोत्सव को लेकर आयोजकों ने गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक अब अगर आप बैकलेस पहनकर जाएंगीं, तो गरबा नहीं कर सकेंगी. आपको इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस से ही एंट्री मिलेगी. वहीं, दूसरी ओर गरबा पंडालों में जाने वालों को आईडी और आधार कार्ड दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा. किसी भी गैर हिंदू को गरबा पंडाल की किसी व्यवस्था का कोई काम नहीं दिया जाएगा. लोगों को पंडाल में प्रवेश तिलक लगाकर ही दिया जाएगा.

विश्व हिंदू परिषद के विभाग सहमंत्री अनिमेष जोशी ने कहा कि नवरात्रि महोत्सव शुरू होने जा रहा है. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसके लिए गाइड लाइन तय की गई है. गरबा महोत्सव आयोजकों, हिंदू संगठनों ने तय किया है कि सिंगल पुरुष गरबा परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. उन्हें परिवार के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा. हमने गरबा ड्रेस उपलब्ध कराने वालों के साथ विचार-विमर्श किया है. परिसर में महिलाओं को समर्पित पिंक-डे के साथ ही केसरिया-डे और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी. इस बैठक में गरबा रास महोत्सव आयोजकों, हिंदू संगठनों, गरबा ड्रेस उपलब्ध कराने वालों, मातृशक्ति संगठन शामिल हुए.

केसरिया गरबा महोत्सव में पिंक-केसरिया के रंग
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस बार केसरिया गरबा का आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक होगा. इसमें हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने भी सभी को गरबा आयोजन को लेकर सुरक्षा और धर्म को लेकर कुछ बिंदु बताए. इन्हें सभी ने सहर्ष स्वीकार किया. रितेश कपूर ने बताया कि केसरिया गरबा में एक दिन महिलाओं को समर्पित रहेगा. यह पिंक-डे के रूप में मनाया जाएगा. आशीष जायसवाल ने कहा कि केसरिया और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति भी होगी. उन्होंने कहा कि मां शक्ति की भक्ति के सबसे बड़े पर्व नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. नवरात्र में गरबा रास का विशेष महत्व है. खंडवा में गरबा पंडालों के लिए नियम तय हो गए हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति