दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने यहां की सड़कों को दीपावली तक गड्ढा मुक्त करने का वादा किया

नई दिल्ली
दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने यहां की सड़कों को दीपावली तक गड्ढा मुक्त करने का वादा किया है। इसके लिए सीएम आतिशी के नेतृत्व में सड़कों का निरीक्षण किया जा रहा है। आतिशी का कहना है कि यह कार्य पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश पर किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने लगातार दूसरे दिन भी सड़कों का निरीक्षण किया। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने ईस्ट दिल्ली के दुर्गापुरी चौक पर सड़क निरीक्षण किया। इसके साथ ही, दिल्ली के सबसे व्यस्त सड़कों में से एक सरिता विहार मथुरा रोड के फ्लाईओवर पर भी 1 अक्टूबर से मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में लगातार सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में आज से सरिता विहार फ्लाईओवर का भी मरम्मत कार्य शुरू हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में काम नहीं करने देना चाहती है। दिल्ली में लोगों के काम न हों, इसके लिए आम आदमी पार्टी को परेशान किया जा रहा है।

सीएम आतिशी ने कहा, “भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर आम आदमी पार्टी द्वारा पार्टी दिल्ली के लिए किए जा रहे कार्यों को रोकने की साजिश की है। लेकिन भाजपा की यह साजिश पूरी तरह से नाकाम है। केजरीवाल जेल से बाहर हैं और उनके नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली के सभी रुके हुए कार्यों को कराएगी। दिल्ली में जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं। कई जगह पाइप डालने के बाद सड़क रिपेयर नहीं हुई हैं। बरसात की वजह से भी सड़क टूटी हुई हैं। आम आदमी पार्टी के मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस निरीक्षण के आधार पर आने वाले दो से तीन दिनों में हर जगह रिपेयर का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सरिता विहार के फ्लाईओवर की मेंटेनेंस का कार्य शुरू हो रहा है।”

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सड़कों पर जाकर निरीक्षण को भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा है कि जो गड्ढे 10 साल में हुए हैं वह कुछ दिनों में कैसे भर जाएंगे। यह अरविंद केजरीवाल की नाकामी है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति