झारखंड के लातेहार में मेड इन चाइना एके-47 के साथ दो नक्सली कमांडर गिरफ्तार, दोनों बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे

लातेहार
झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने मंगलवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो कमांडरों को गिरफ्तार किया। इनके नाम खुर्शीद अंसारी और फेकू भुइयां उर्फ सर्वनाश हैं। इनके पास से एक मेड इन चाइना एके-47 और नौ कारतूस भी जब्त किए गए हैं। दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने बताया कि दोनों नक्सली संगठन में सब जोनल कमांडर के ओहदे पर थे। पुलिस को सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास पहाड़ की तलहटी के निकट नक्सलियों का दस्ता बड़ी घटना अंजाम देने के इरादे से जुटा है। उन्होंने मामले में तत्काल एक्शन के लिए थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की, जिसने पहाड़ी के पास छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया।

पकड़ा गया खुर्शीद अंसारी लातेहार के पोचरा गांव का और फेकू भुइयां बालूमाथ के कुरियां गांव का रहने वाला है। फेंकू भुइयां पर लातेहार के अलावा आसपास के दूसरे जिलों में नौ और खुर्शीद अंसारी पर लातेहार के विभिन्न थाना क्षेत्र में सात नक्सली वारदात दर्ज हैं।

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सब इंस्पेक्टर रंजन कुमार पासवान, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार महतो, मनोज कुमार, भागीरथ पासवान सहित अन्य पुलिस अफसर शामिल रहे। इसके पहले 18 सितंबर को लातेहार जिले की पुलिस ने पांच लाख के इनामी नक्सली और 13 से ज्यादा नक्सली वारदातों में वांटेड शिवराज सिंह को दुबियाही गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान गिरफ्तार किया था।

हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में झारखंड में पुलिस को कई उल्लेखनीय सफलता मिली है। 29 सितंबर को गिरिडीह जिले में 10 लाख के इनामी भाकपा माओवादी नक्सली कमांडर रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ने सरेंडर किया था। जबकि, रांची में 9 दिसंबर को 20 से भी ज्यादा नक्सली वारदातों में वांटेड मुनेश्वर गंझू उर्फ विक्रम और 2 सितंबर को प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के एरिया कमांडर राहुल गंझू उर्फ खलील ने सरेंडर किया था।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति