गाँधी जयंती पर भोपाल से जिला स्तर से तक आयोजित होंगे जगरूकता कार्यक्रम

2 अक्टूबर गाँधी जयंती से प्रदेश में मनाया जाएगा मद्य निषेध सप्ताह

गाँधी जयंती पर भोपाल से जिला स्तर से तक आयोजित होंगे जगरूकता कार्यक्रम

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा

भोपाल

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान और नशीली दवाओं के दुष्परिणामों के प्रति युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करना है। प्रदेश के सभी जिलों में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम और नशामुक्ति रैलियों का आयोजन, नगर पालिका, नगर परिषद, और वार्ड स्तर पर भी जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए।

गुरूवार 3 अक्टूबर को जिले के हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, और महाविद्यालयों में निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

शुक्रवार 4 अक्टूबर को चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिताओं, शनिवार 5 अक्टूबर को नुक्कड़ नाटक, और व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाएगा। नशे की आदत छोड़ चुके व्यक्तियों द्वारा अपने अनुभव साझा करने के कार्यक्रम भी रखे गए हैं। रविवार 6 अक्टूबर को हाई स्कूल, हायर सेकेण्ड्री स्कूल और कॉलेज में छात्रों से अपनों के नाम पाती, सोमवार 7 अक्टूबर को गेर शासकीय संभागों के साथ मान श्रृंखला तथा मंगलवार 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर समापन समारोह तथा पुरूकार वितरण किये जाएगा।

समस्त कार्यक्रमों की जानकारी NMBA मोबाइल ऐप पर दर्ज की जाएगी और समापन समारोह में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राज्यभर में इस आयोजन को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल है और नशामुक्ति के संदेश को व्यापक रूप से फैलाया जा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति