शामली में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाश ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया, 40 लाख लेकर फरार

शामली
 उत्तर प्रदेश के शामली शहर में एक्सिस बैंक में दिन के समय सबकुछ सामान्य चल रहा था। बैंक के रोजाना कामकाज के बीच नकाब लगाए हुए एक शख्स बैंक मैनेजर के चैम्बर में चला गया और उसने खुद के ऊपर होम लोन होने की बात कही। इतने में तमंचा निकालते हुए उसने मैनेजर पर तान दिया और बोला- आज या तो मैं मर जाऊंगा या फिर तुम्हें मार दूंगा। घबराए मैनेजर ने कैशियर को 40 लाख रुपये निकालकर लाने का आदेश दिया। बैग में पैसे लेकर वह कैशियर को गन पॉइंट पर लिए हुए फरार हो गया। पुलिस अब मामले की तलाश में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दिनदहाड़े बेखौफ एक बदमाश ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात बदमाश ने बैंक मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर लूट की है और बैंक से 40 लाख रुपए की लूट कर आराम से मौके से फरार हो गया है। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

तस्वीरों में आप देख भी सकते हैं कि किस तरह से बदमाश बैंक मैनेजर के चैम्बर में बैठा हुआ और वहीं पर मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर 40 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया और बैंक मैनेजर और बैंक स्टॉफ के हाथ ऊपर कराकर बैंक से फरार हो गए। बैंक में सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था। सुरक्षा गार्ड के मुताबिक बैंक मैनेजर ने बदमाश पर गोली चलाने से मना कर दिया था।

यह पूरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक की है। घटना से पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एसपी राम सेवक गौतम कई थानों की पुलिस के साथ मौक़े पर पहुंचे और इस पूरे घटनाक्रम की जाँच पड़ताल की।

एसपी रामसेवक गौतम की तरफ से पूछताछ के दौरान बैंक मैनेजर नमन जैन ने बताया कि एक नकाबपोश बदमाश बैंक मे घुसा और वो सीधा मेरे केबिन में आ गया और मुझे उसने बताया कि उसके ऊपर 38 लाख रुपए का होम लोन है, जिसको वह चुका पाने में असमर्थ है।

इसके बाद आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और कहने लगा या तो आज मैं मर जाऊंगा या फिर तुम्हें मार दूंगा। मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर बदमाश ने 40 लाख रुपए की डिमांड की, जिसके बाद मैनेजर ने कैशियर को 40 लाख रुपए लेकर अपने केबिन में आने के लिए कहा।

जैसे ही कैशियर मैनेजर के कैबिन में 40 लाख रुपए लेकर पहुंचा तो अज्ञात बदमाश ने पैसे एक बैग में रख लिए और मैनेजर और कैशियर को गन पॉइंट पर लेकर बैंक से फ़िल्मी स्टाइल में बाहर निकला और रफूचक्कर हो गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति