महिला टी-20 विश्वकप से पहले स्मृति मंधाना ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि इससे काफी ‘भावनाएं’ जुड़ी हैं

संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात में अक्टूबर में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप से पहले स्मृति मंधाना ने बुधवार को भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि इससे काफी 'भावनाएं' जुड़ी हैं। पिछले महीने भारतीय महिला टीम यूएई में 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्वकप में हिस्सा लेने के लिए पहुंची। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चार अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। इसके बाद भारतीय महिला टीम 6 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में मंधाना ने कहा कि फैंस की भावनाओं के कारण है, ये एक महत्वपूर्ण मुकाबला बन जाता है। मंधाना ने कहा, ''मेरे हिसाब से भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता किसी और चीज से ज्यादा प्रशंसकों की भावनाओं के बारे में है। ऐसा नहीं होता कि खिलाड़ी एक-दूसरे से बात नहीं करते। ये दोनों देशों की भावनाएं हैं जो इस मैच को महत्वपूर्ण बनाती है। मेरे लिए विश्व कप का हर मैच खास है और हम हर खेल में समान प्रयास करते हैं। लेकिन निश्चित रूप से भारत-पाकिस्तान खेलों से बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं।"

ऑस्ट्रेलिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''विश्व कप में हर गेम महत्वपूर्ण है। आपको हर मुकाबले में सौ प्रतिशत देना होता है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका मजबूत टीमें हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया, आप जानते हैं आप गलती नहीं कर सकते हैं। आपको उनसे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया का सामना करना हमेशा रोमांचकारी होता है क्योंकि वे बहुत अच्छी टीम हैं और उन्हें हराना एक बड़ी चुनौती है।"

इसके बाद नौ अक्टूबर को श्रीलंका तथा 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी। इस विश्वकप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिन्हें पांच-पांच के समूह में दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में शामिल है। ग्रुप ए में भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।

विश्वकप के सेमीफाइनल 17 और 18 अक्तूबर को खेले जाएंगे। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह पहला सेमीफाइनल खेलेगी। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों सेमीफानल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति