शहर के मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क क्षेत्र में अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर से रौंदा

उरई (जालौन)
शहर के मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क क्षेत्र में अनुमन्य से अधिक जगह पर बने अवैध निर्माण को हटाने के लिये पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का अमला फील्ड पर उतर पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा व्याडवाल, सीओ उमेश कुमार पाण्डेय, ईओ रामअचल कुरील सहित नपा टीम के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान तमाशवीनों की भीड़ नजर आयी। वहीं बुलडोजर की गर्जना से अतिक्रमणकारियों के हौंसले पस्त दिखे।

प्रदेश सरकार अतिक्रमण हटाओ अभियान
गौरतलब रहे कि शहरों की सुन्दरता बनाने और सुगम यातायात बनाने के लिए प्रदेश सरकार अतिक्रमण हटाओ अभियान को जोर दे रही है। फिर भी लोग मान नहीं रहे हैंं। प्रशासन के बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी लोगों ने जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन सख्त हुआ और अतिक्रमण हटाने की कारवाई की। उरई शहर में प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा पुराना एनएच-25 में सोनी मन्दिर इलाहाबाद बैंक तिराहे के पास से शहीद भगत सिंह चौराहा तक अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सहायक अभियंता नंद किशोर, अवर अभियंता इंदल सिंह, कर अधीक्षक गणेश प्रसाद और भारी पुलिस मौजूद रही।

कार्यवाही के दौरान व्यापारी नेता भी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बड़ी सिफारिश भी आयीं, लेकिन प्रशासन ने किसी की एक न सुनी और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलता रहा। गौरतलब रहे कि शहरी भाग में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है, जहां पर जगह जगह अस्थाई अतिक्रमण भी है। जिसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटि मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल की अगुवाई में पालिका की टीम व कोतवाली फोर्स द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई।

इस दौरान कई बार मौके पर भवन स्वामियों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया, लेकिन कार्यवाही नहीं रुकी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़े वाहनों एवं जेसीबी का इंतजाम किया गया था। प्रशासन ने इलाहाबाद बैंक तिराहे से लेकर घण्टाघर तक यातायात बन्द करके फिर अतिक्रमण की कार्यवाही अमल में लायी। इस दौरान वाहनों का आवागमन डायवर्जन किया गया। छोटे-बड़े वाहन सारे मौनी मंदिर होते हुए स्टेशन रोड के लिए रवाना किए गए और कोतवाली के पास से लेकर मौनी मंदिर होते हुए रामनगर झांसी बाईपास की ओर डायवर्ट किए गए। अतिक्रमण की कार्यवाही की लोगों को भनक तक नहीं लगी, इस कार्यवाही के दौरान लोगों की भारी भीड़ खड़ी रही खड़े। खड़े लोग अपने अतिक्रमण हटाने कार्रवाई मोबाइल में कैद करते नजर आए।

भारी फोर्स रहा मौजूद
सीओ सिटी उमेश कुमार पाण्डे की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स इस दौरान मौजूद रहा। महिला पुलिस एवं कोतवाली पुलिस में फोर्स यातायात पुलिस अपनी अपनी व्यवस्थाएं संभलते नजर आए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति