माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगा 2 स्पेशल ट्रेनें, दशहरा व दीवाली पर चलेंगी

पंजाब
त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है और कल से नवरात्रे भी शोरू होने जा रहे हैं। ऐसे में कई रेलगाड़ियों में भीड़ आम ही देखने को मिल जाती है। नवरात्रों के चलते श्रद्धालु माता वैष्णो देवी में मां के दर्शन के लिए जाते हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। यात्रियों की सुविधा के लिए और भीड़ को मेंटेन करने के स्पेश ट्रेनें चलाने के आदेश जारी हो गए हैं। गौरतलब है कि माता वैष्णो देवी जाने के लिए वेटिंग 400 के आसपास है। नवरात्रों के ध्यान में रहते हुए रेलवे विभाग ने श्रद्धालुओं की संख्या में 5 गुना बढ़ौतरी की है। रेलवे विभाग द्वारा 2 स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही है जोकि दशहरा व दीवाली पर चलेंगी। ये ट्रेने धनबाद से जम्मू तवी तक चलाई जाएंगी।

जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेन 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 10.10 बजे चलकर अगली रात 10.40 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन बुधवार को जम्मू तवी रात 11.25 बजे प्रस्थान करके एक दिन बाद दोपहर 2.00 बजे धनबाद पहुंचेगी। रास्ते में उक्त स्पेशल ट्रेन पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, सरहिंद, अम्बाला छावनी, पानीपत, सोनीपत, पुरानी दिल्ली, टुण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम,  देहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमोह रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

बता दें कि कैंट स्टेशन पर डिवैल्पमैंट कार्य के चलते 9 अक्तूबर तक 62 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा जिसमें 16 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 5 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट व 5 ट्रेनें शार्ट आर्गेनाइज्ड की जाएगी, 13 ट्रेनों का रूट डायवर्ट होगा जबकि 23 ट्रेनें रिशैड्यूल-रैगुलेशन में रहेगी। इसी क्रम में शान-ए-पंजाब व शताब्दी जालंधर नहीं आएगी बल्कि इनका परिचालन लुधियाना, फगवाड़ा से किया जाएगा। प्रभावित होने वाली 62 ट्रेनों में अधिकतर ट्रेनों जालंधर से संबंधित है जिसके चलते जालंधर, लुधियाना, अमृतसर के यात्रियों को अधिक परेशानी होगी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति