प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वच्छता को संस्कार और संस्कृति बनाया – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल  
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता आन्दोलन को देश की आजादी की लड़ाई का हथियार बनाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता की अलख पूरे देश में जगाई। समग्र स्वच्छता अभियान से देश में साफ-सफाई बढ़ने, स्वास्थ्य में सुधार, रोगों पर नियंत्रण के साथ-साथ हमारी मानसिकता में भी सुधार हुआ है। देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाये गये हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शहरों और प्रदेशों के बीच स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्धा करा दी है। इसमें हमारे प्रदेश का इंदौर नगर लगातार 7वीं बार चैम्पियन बना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से स्वच्छता केवल आदत ही नहीं संस्कार और संस्कृति बन गया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल नगर निगम रीवा के टाउन हाल में स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नगर निगम रीवा स्वच्छता के लिए अच्छे प्रयास कर रहा है। रीवा को सुंदर और विकसित बनाने के लिए सड़कें, फ्लाई ओवर तथा अन्य बड़े निर्माण कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इनके साथ-साथ स्वच्छता का रहना भी आवश्यक है। शहर को हरा-भरा और साफ-सुथरा रखना हर शहरवासी की जिम्मेदारी है। नगर के सभी पार्षदगण अपने-अपने वार्डों को साफ-सुथरा रखने के लिए जन सहयोग से प्रयास करें। स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले वार्ड को विधायक निधि से प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 लाख रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 5 लाख रुपए का दिया जाएगा। हर व्यक्ति मिलकर रीवा को विकसित और व्यवस्थित बनाएं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति