शक्ति अभिनंदन अभियान 2 से 11 अक्टूबर तक

भोपाल

राज्य शासन द्वारा महिला नेतृत्व आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का निरंतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस कड़ी में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश में 2 से 11 अक्टूबर तक “शक्ति अभिनंदन अभियान’’ आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं।

अभियान के प्रथम दिन भोपाल में “महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण पर महात्मा गाँधी के विचार’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से आये विषय-विशेषज्ञों ने गाँधी जी के महिला सशक्तिकरण के प्रति दृष्टिकोण को अत्यंत प्रगतिशील और सकारात्मक बताया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर गाँधी जी की समानता की अवधारणा, स्वतंत्रता और आत्म-निर्भरता, अहिंसा और शक्ति तथा महिलाओं की शिक्षा का महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि 10 दिवसीय शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत विद्यालयों में महिला सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता, महिलाओं से संबंधित एक्ट/अधिनियम एवं नवीन कानूनों पर चर्चा, महिला सुरक्षा जागरूकता रैली, बुजुर्ग महिलाओं (दादी-नानी) सम्मान, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर सेफ्टी वॉक, सकारात्मक पुरुष भागीदारी पर चर्चा तथा सायबर सिक्योरिटी, सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर विद्यालय/महाविद्यालय में प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति